Connect with us

धर्मक्षेत्र

सुन्दरकाण्ड का पाठ कर मनाया गया एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था का स्थापना दिवस

सुन्दरकाण्ड का पाठ कर मनाया गया एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था का स्थापना दिवस
सीएन, हल्द्वानी।
एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू संरक्षक हरीश चन्द पाण्डेय के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से संस्था के आठवें स्थापना दिवस के शुभ औअवसर पर संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी प्राचीन श्री राम मंदिर में संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन कर प्रसाद वितरण कर संस्था का आठवां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार ने संयुक्त रूप से कहा की जिस दिन से एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था की स्थापना हुई है उस दिन से ही संस्था धर्म हित, समाज हित, भारत हित, में लगातार कार्य कर रही है और हम भगवान से प्रार्थना करते है की भगवान हमको सदैव इतनी शक्ति प्रदान करते रहें की हम सभी संस्था के द्वारा कार्य करते रहें। जिससे हम सभी भारतीय एक साथ मिलकर अपने भारत देश को जल्द से जल्द विश्व गुरु बना सकें और एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था भगवान के आशीर्वाद से भविष्य में आगे कई हजार गुना तेजी से कार्य करती रहेगी क्योंकि लोकमंगल कार्य ही संस्था का उद्देश्य है। क्योंकि सुख समृद्धि एवं शांति से परिपूर्ण जीवन के लिए सदाचारी होना ही पहली शर्त है जो उत्कृष्ट विचारों के बिना संभव नहीं है। हमें यह दुर्लभ मानव जीवन किसी भी कीमत पर निरर्थक और उद्देश्यहीन नहीं जाने देना चाहिए। लोकमंगल की कामना ही हमारे जीवन का उद्देश्य होना चाहिए। संस्था के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का गायन प्राचीन श्री राम मंदिर के पंडित विवेक शर्मा सहित उनकी टीम ने किया। इस दौरान संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन करने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय, रुपेन्द्र नागर, उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, महामंत्री चिरौंजी लाल, सचिव नन्दकिशोर आर्या, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, योगा प्रभारी धर्मा कुमारी बिष्ट, मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार, मार्गदर्शक विपिन चन्द पाण्डेय, आरपी सिंह, विनीत अग्रवाल, खेमराज साहू, मनीष साहू, योगिता बनोला, अलका टंडन, कमलेश आर्या, रोहतास प्रजापति, अमित आर्या, सूरज कुम्हार, रोहित देव, रितिक साहू, रिंकी गुप्ता, पूजा जोशी, पूर्णिमा रजवार, कल्पना रावत, सूरज मिस्त्री, एकता जायसवाल, प्रीति आर्या, शैफाली जायसवाल, कुसुम बोरा, प्रेमा बृजवासी, खुशबू जायसवाल, कल्पना भंडारी, पीयूष शर्मा, उमाकांत उपाध्याय, पंकज कुमार, ममता देवल, सीता साहू, रेनू टंडन, चंपा त्रिपाठी, विजय गुप्ता, जानकी कश्यप, कोमल गर्ग, रेखा साहू, लक्ष्मी हालदार, निकिता साहू, ममता रावत, अंशिका साहू, अमित गोस्वामी, सुशील राय, अमन कुमार, मुकेश कुमार, दीपक कुमार, संदीप यादव, निखिल साहू, पूनम गुप्ता, पुलकित कुमार, युवराज गुप्ता, नन्दकिशोर आर्या, गोविन्द मिस्त्री आदि लोग उपस्थित रहे।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING