Connect with us

धर्मक्षेत्र

माह फरवरी 2024 का राशिफल : कर्क राशि के जातकों का यह माह बेहतरीन सफलता कारक रहेगा

माह फरवरी 2024 का राशिफल : कर्क राशि के जातकों का यह माह बेहतरीन सफलता कारक रहेगा
मेष राशि :
माह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा। कार्य.व्यापार में उन्नति तो होगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधी मामलों में भी उदासीनता दूर होगी। प्रेम विवाह का निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है लाभ उठा सकते हैं। मित्रों और संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग हैं। 
 वृषभ राशि: माह का आरंभ कई तरह के अप्रत्याशित उतार.चढ़ाव के साथ होगा। झगड़े और विवाद से दूर ही रहें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपस में ही सुलझाएं। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। उतार.चढ़ाव के बावजूद कार्य व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। नए अनुबंधों पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह अनुकूल रहेंगे। विदेशी मित्रों और संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं। दूसरे देश के लिए वीजा का आवेदन करना चाह रहे हों तो भी समय बेहतर रहेगा। 
मिथुन राशि : संपूर्ण माह हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। जिधर भी चाहेंगे सफलता हासिल कर सकते हैं किंतु किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। इस अवधि के मध्य सरकारी विभागों से प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर के लिए आवेदन आदि करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह.गोचर अनुकूल रहेगा। शासन.सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में भी किस्मत आजमा सकते हैं। 
कर्क राशि : यह माह आपके लिए बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। कोई भी नया कार्य आरंभ करना चाह रहे हों  तो उस दृष्टि से भी ग्रह.गोचर बेहतर रहेगा। अपने साहस और पराक्रम के बल पर विषम परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रण कर लेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक ध्यान दें। 
सिंह राशि:  संपूर्ण माह काफी मिलाजुला फल प्रदान करेगा। एक ओर जहां कार्य.व्यापार में वृद्धि होगी। वहीं कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी अधिक सावधान रहें। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी किंतु नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के योग बन रहे हैं। 
कन्या राशि : माह कई तरह के अप्रत्याशित उतार.चढ़ाव का सामना करवाएगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। शोधपरक और आविष्कारक कार्यों में भी सफलता मिलेगी नए कार्य व्यापार का आरंभ भी कर सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी।
तुला राशि : संपूर्ण माह हर तरह से लाभदायक ही रहेगा विशेष करके कार्य.व्यापार में अच्छी उन्नति होगी। आय के साधन बढ़ेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। माता.पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों और अनाथालय आदि में भी बढ़.चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
वृश्चिक राशि :  माह बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। आर्थिक पक्ष तो मजबूत होगा ही कार्य व्यापार में भी उन्नति होगी। नौकरी में भी नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। इस अवधि के मध्य चुनाव से संबंधित कोई तैयारी कर रहे हो तो ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। अपनी रणनीतियों और योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
धनु राशि : कार्य.व्यापार की दृष्टि से तो माह बेहतरीन रहेगा किंतु मानसिक पीड़ा और पारिवारिक कलह से मन दुखी रहेगा। माता.पिता के स्वास्थ्य के प्रति अधिक ध्यान दें। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। जमीन जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। जो लोग आपको नीचे दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। अपनी जिद को नियंत्रित रखते हुए कार्य करें।
मकर राशि:  माह का आरंभ तो अच्छी सफलताओं वाला रहेगा किंतु तीसरे सप्ताह से ग्रह गोचर में आए परिवर्तन के प्रभाव स्वरूप कहीं न कहीं स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित बीमारी परेशान कर सकती है। परिवार में अलगाव की भी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अत्यधिक भागदौड़ के कारण आर्थिक तंगी का योग है। यात्रा देशाटन का पूर्ण लाभ मिलेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान.वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
कुंभ राशि:  माह का आरंभ बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता क्योंकि आप अपनी उलझनों से परेशान रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी किंतु उसका निर्वहन करने में बखूबी कामयाब रहेंगे। इस अवधि के मध्य विवादित मामलों से दूर रहें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी। कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। धर्म और आध्यात्म को प्रति रुझान बढ़ेगा। धार्मिक संस्थाओं में बढ़.चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान.पुण्य करेंगे।
मीन राशि: संपूर्ण माह अच्छी सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। विवादित मामलों से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आएगा। शासन सत्ता का पूर्ण से हो मिलेगा। परिवार के बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। माह के तीसरे सप्ताह से ग्रह गोचर में आए परिवर्तन के परिणामस्वरूप कष्ट कर यात्रा करनी पड़ सकती है। अत्यधिक भागदौड़ के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है ऐसे में हर कार्य और निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करें।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING