Connect with us

धर्मक्षेत्र

इस बार पितृ पक्ष अमावस्या पर साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा, भारत में सूतक काल मान्य नहीं

इस बार पितृ पक्ष अमावस्या पर साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा, भारत में सूतक काल मान्य नहीं
सीएन, हरिद्वार।
हर साल चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण लगता है और इस साल यानी 2024 का दूसरा सूर्यग्रहण पितृपक्ष में लगने वाला है। श्राद्ध पक्ष इस साल 17 सितंबर को शुरू होकर 2 अक्टूबर को समाप्त होगा। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण इस बार 2 अक्टूबर 2024 को लगने वाला है। सूर्य ग्रहण रात के 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होकर देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। हिंदू पंचांग की मानें तो आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस दिन पितृ पक्ष की अमावस्या तिथि है जोकि विशेष महत्व रखती है। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण रात में दिखेगा। हालांकि इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा। सूर्य ग्रहण के शुरू होने से लगभग 12 घंटे पहले सूतक लगता है हालांकि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा तो यहां पर सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद रखे जाते हैं और मांगलिक व शुभ कार्य कतई नहीं किए जाते हैं। इसके बाद जब सूर्य ग्रहण समाप्त होता है तो गंगाजल से पवित्र करके ही मंदिर खोले जाते हैं। भारत में तो साल का दूसरा सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा लेकिन ये ध्यान देना होगा कि इस ग्रहण को दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, आर्कटिक, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू के साथ ही फिजी, चिली, होनोलूलू, ब्रूनो आयर्स और अंटार्कटिका समेत दक्षिण अमेरिका व प्रशांत महासागर के कुछ भाग में देखा जा सकेगा। ज्योतिष शास्त्र की मानें को कन्या राशि व हस्त नक्षत्र में सूर्य ग्रहण लगने वाला है और सूर्य के साथ इस दिन चंद्रमा, बुध व केतु भी स्थित रहने वाले हैं। देवगुरु बृहस्पति के साथ ही मंगल की पूर्ण दृष्टि रहने वाली है। सूर्य से द्वितीय भाव में शुक्र में स्थित होंगे और छठे भाव में वक्री शनि वास कर रहे होंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातक को तो बहुत लाभ होगा, सूर्य ग्रहण से मिथुन, कर्क, वृश्चिक राशि वालों को लगभग हर क्षेत्र में सफलता और धन प्राप्ति हो सकती है। रुके काम पूरे होंगे।
इसके अलावा मेष, वृषभ, सिंह, मीन राशि वालों को इस दौरान बहुत संभलकर आगे बढ़ना होगा। गाड़ी चलाते समय या यात्रा के दौरान सावधानी बरतनी होगी। इसके साथ ही किसी भी फैसले को विचार कर ही लें। निवेश करने से बचें, धन हानि हो सकती है।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING