Connect with us

धर्मक्षेत्र

ईद उल अजहा की शहर भर के हजारों नमाजियों ने नमाज़ अदा की

सीएन, नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में आज सवेरे नौ बजे में ईद उल अजहा यानी बकरीद’ की नमाज अदा की गई। इसमें शहर भर के हजारों नमाजियों ने नमाज़ अदा की। मल्लीताल जामा मस्जिद के इमाम ने नमाज अदा करवाई। देश में अमन व तरक्की की दुआ की गई। शहर इमाम ने मौजूद नमाजियों को संबोधित करते हुए नेक राह चलने, किसी के प्रति कोई गलत विचार नहीं रखने, बड़ों की इज़्ज़त करने, राष्ट्र के प्रति ईमानदारी रखने और कानून को मानने, देश के प्रति समर्पण भावना रखने, अल्लाह सबसे ताकतवर है और वो एक शक्ति है जिसके पास सभी को जाना है जैसे विचारों को साझा किया। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। लोगों ने घरों मे ं दावतों का आयोजन भी किया।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING