Connect with us

धर्मक्षेत्र

शनि मंदिर में 6 जून से तीन दिवसीय शनि जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

सीएन, नैनीताल। ठंडी सड़क स्थित शनि मंदिर में 6 जून से तीन दिवसीय शनि जन्मोत्सव कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए मंदिर परिसर को विशेष रुप से सजाने के लिए भक्तों की ओर से तैयारियां भी शुरु कर दी गयी हैं। मंदिर के मुख्य व्यवस्थापक हेम चंद्र जोशी ने बताया कि 6 जून (गुरुवार) को वट सावित्री वृत के दिन से शनि जन्मोत्सव कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। उसके बाद 7 जून (शुक्रवार) कोअंखड रामाण पाठ तथा 8 जून (शनिवार) को भंडारा होगा। उन्होंने कहा कि शनि जन्मोत्सव को तीनों दिवसों में भक्तजनों के लिए विशेष भंडारे की व्यवस्था रहेगी, इसके तहत 6 जून को खीर का भंडारा जबकि 7 जून को बूंदी का जबकि 8 जून को खिचड़ी का भंडारा होगा। तीन दिनी धार्मिक अनुष्ठानों में मुख्य यजमान प्रमुख वन संरक्षक पर्यावरण डा. कपिल जोशी होंगे जबकि आचार्य भगवती प्रसाद जोशी के सानिध्य में पुजारी जगदीश चंद्र जोशी समेत अन्य भक्तजन भक्तिभाव से कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। बताया कि पारस जोशी की टीम भजन कीर्तन प्रस्तुत करेंगी। मंदिर के पुजारी श्री जोशी ने बताया कि तीन दिनी शनि जन्मोत्सव कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरु कर दी गयी हैं। उन्होंने सभी भक्तों से कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने की अपील की है।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING