Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज है विश्वकर्मा दिवस : मशीनरी, औजार, वाहन आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए बड़ा पर्व

सीएन, नैनीताल। ज्योतिषियों के मुताबिक, भगवान विश्वकर्मा देवताओं के शिल्पी हैं। इनकी जयंती पर मशीनों, औजारों और वाहनों की पूजा करने की परंपरा है। इस बार विश्वकर्मा पूजा को लेकर पंचांग भेद हैं, वैदिक पंचांग के अनुसार तो आज (17 सितंबर) मंगलवार को ही विश्वकर्मा पूजा करना ज्यादा शुभ रहेगा। इसके अलावा हम अपने-अपने क्षेत्र के पंचांग और विद्वानों को मतों के अनुसार ये पर्व मना सकते हैं। विश्वकर्मा पूजा मशीनरी, औजार, वाहन आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए बड़ा पर्व है। इस दिन इन क्षेत्रों से जुड़े लोग अपने काम बंद रखते हैं। मशीनों और वाहनों को आराम देते हैं, इनकी साफ-सफाई करते हैं और विश्वकर्मा के साथ ही इन सभी चीजों की भी पूजा करते हैं। विश्वकर्मा देवताओं के शिल्प हैं और इनकी पूजा से मशीनरी से जुड़े कामों में आने वाली बाधाएं खत्म हो जाती हैं। ऐसी मान्यता है। सृष्टि का संचालन त्रिदेवों के साथ ही भगवान विश्वकर्मा की वजह से ही हो रहा है। आज हमारे आसपास जितनी भी मशीनरी और निर्माण कार्य दिख रहे हैं, वे भगवान विश्वकर्मा की वजह से ही हैं। विश्वकर्मा ने देवताओं के लिए अस्त्र-शस्त्र, महल बनाए हैं। द्वापर युग में विश्वकर्मा जी ने श्रीकृष्ण की द्वारिका बनाई थी। सुदामा का महल बनाया था। श्रीरामचरित मानस के सुंदरकांड के अंत में श्रीराम अपनी वानर सेना के साथ लंका पहुंचना चाहते थे। पूरी वानर सेना के साथ समुद्र पार करके लंका पहुंचना संभव नहीं था। तब समुद्र देव ने सलाह दी थी कि आपकी सेना में नल-नील नाम के वानर हैं। वे भगवान विश्वकर्मा के पुत्र हैं। ये दोनों जिस चीज को हाथ लगाते हैं, वह पानी में डुबती नहीं है। इनकी मदद से आप समुद्र पर सेतु बांध सकते हैं। इसके बाद श्रीराम ने नल-नील से समुद्र पर सेतु बांधने के लिए कहा। नल-नील ने पूरी वानर सेना की मदद से समुद्र पर सेतु बांध दिया। दरअसल नल-नील जब छोटे थे, तब वे ऋषियों को बहुत परेशान करते थे। नल-नील ऋषियों की पूजन सामग्री पानी में डाल देते थे। परेशान ऋषियों ने नल-नील को शाप दे दिया था कि अब से ये दोनों जो भी चीज पानी में फेंकेंगे वह डूबेगी नहीं। इसी शाप की वजह से नल-नील ने समुद्र पर पत्थरों से सेतु बांध दिया था।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING