Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज 24 फरवरी को विजया एकादशी व्रत का होगा : विष्णु की कृपा से सफलता, सुख-समृद्धि व शत्रुओं पर प्राप्त होती है विजय

आज 24 फरवरी को विजया एकादशी का व्रत का होगा : विष्णु की कृपा से सफलता, सुख-समृद्धि व शत्रुओं पर प्राप्त होती है विजय
सीएन, हरिद्वार।
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन माह की एकादशी तिथि को विजया एकादशी व्रत होता है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है। इस व्रत से भगवान विष्णु की कृपा, सफलता, सुख-समृद्धि और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। इस वर्ष विजया एकादशी व्रत 24 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा। विजया एकादशी व्रत का आयोजन किया जाता है। यह व्रत विशेष रूप से भगवान विष्णु को समर्पित होता है, जिसमें भक्त उनके प्रति श्रद्धा भाव से पूजा करते हैं। विजया एकादशी व्रत को विशेष रूप से शत्रुओं पर विजय प्राप्ति और कार्यों में सफलता पाने के लिए किया जाता है। इस वर्ष विजया एकादशी का व्रत 24 फरवरी 2025 सोमवार को रखा जाएगा। एकादशी तिथि का आरंभ 23 फरवरी 2025 को दोपहर 1.55 बजे होगा और इसका समापन 24 फरवरी 2025 को दोपहर 1.44 बजे होगा। इस बार उदया तिथि के अनुसार विजया एकादशी का व्रत 24 फरवरी को ही किया जाएगा। विजया एकादशी का पूजन करने के लिए कुछ विशेष मुहूर्त होते हैं, जिनमें पूजा का आयोजन शुभ माना जाता है। विजया एकादशी व्रत करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। यह व्रत विशेष रूप से शत्रुओं पर विजय पाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इस व्रत से कार्यों में सफलता, नौकरी में उन्नति, व्यापार में लाभ और जीवन में सुख.समृद्धि प्राप्त होती है। इस व्रत को विधि पूर्वक करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और ऐश्वर्य का वास होता है। 25 फरवरी 2025, मंगलवार को विजया एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। इस दिन व्रत पारण का मुहूर्त सुबह 6.50 से 9.08 बजे तक रहेगा। द्वादशी तिथि का समापन 12.47 बजे होगा।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING