धर्मक्षेत्र
आज 4 मार्च को है फाल्गुन माह की स्कंद षष्ठी : शिव एवं देवी पार्वती जी के पुत्र कार्तिकेय का पूजन
आज 4 मार्च को है फाल्गुन माह की स्कंद षष्ठी: शिव एवं देवी पार्वती जी के पुत्र कार्तिकेय का पूजन
सीएन, हरिद्वार। हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को स्कंद षष्ठी व्रत रखा जाता है। इस दिन को भगवान शिव एवं देवी पार्वती जी के पुत्र भगवान कार्तिकेय का पूजन किया जाता है। इस व्रत को षष्ठी पूजा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन किया गया पूजन समस्त प्रकार के सुख प्रदान करता है। स्कंद षष्ठी का व्रत बहुत ही भक्ति भाव के साथ किया जाता है। भगवान स्कंद का पूजन संतान सुख को प्रदान करने वाला होता है और जीवन में शुभता को भर देता है। हर प्रकार के संकट से मुक्ति पाने के लिए स्कंद षष्ठी के दिन किया गया पूजन विजय दिलाने वाला होता है। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन स्कंद षष्ठी का उत्सव मनाया जाता है। इस दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा की जाती है। इस दिन की गई पूजा से सभी तरह के सुखों की प्राप्ति संभव होती है। स्कंद षष्ठी का पर्व 4 मार्च 2025 को मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। फाल्गुन, शुक्ल षष्ठी का आरंभ 04 मार्च 03.16 पीएम पर होगा और फाल्गुन स्कंद षष्ठी समाप्त 5 मार्च 12.51 दोपहर के समय होगी। हिंदू धर्म में स्कंद षष्ठी का दिन विशेष रूप से भगवान स्कंद को समर्पित है। इस वर्ष स्कंद षष्ठी 4 मार्च 2025 को मनाई जा रही है जो फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी के दिन आती है। अगर सफलता आपके पास नहीं आ रही और जीवन में लगातार समस्याएं आ रही हैं, तो स्कंद षष्ठी के दिन भगवान स्कंद के खास मंत्र आपके भाग्य को बदल सकते हैं। भगवान स्कंद को शक्ति और समृद्धि के देवता माना जाता है, इनके मंत्र का जाप करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और नए रास्ते खुलते हैं। भगवान स्कंद को हर प्रकार की बाधाओं को दूर करने वाला कहा जाता है। वे भक्तों की सभी बाधाओं को दूर करते हैं। स्कंद षष्ठी का दिन बहुत शुभ माना जाता है, और इस दिन यदि सच्चे मन से भगवान स्कंद की पूजा की जाए और उनके मंत्रों का जाप किया जाए, तो कई समस्याओं का समाधान हो सकता है। ॐ तत्पुरुषाय विधमहे महा सैन्या धीमहि तन्नो स्कंदा प्रचोदयात देव सेनापते स्कंद कार्तिकेय भवोद्भव कुमार गुह गांगेय शक्तिहस्त नमोस्तु ते ॐ शारवाना-भावाया नमः ज्ञानशक्तिधरा स्कंदा वल्लीईकल्याणा सुंदरा देवसेना मनः कांता कार्तिकेया नामोस्तुते……...स्कंद षष्ठी के दिन भगवान स्कंद के मंदिर में जाएं। मंदिर जाते समय अपने साथ गुड़ और घी लेकर जाएं। भगवान स्कंद को गुड़ और घी का भोग चढ़ाएं। साथ ही भगवान स्कंद के मंत्रों में से किसी एक का जाप करें। इस उपाय को करने से कुछ ही दिनों में फर्क महसूस होने लगेगा और आर्थिक समस्याओं में राहत मिलेगी। कर्ज से मुक्ति भी मिल सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
