Connect with us

नैनीताल

महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रवर्तन अभियान चलाया, 20 चालान किए

सीएन, हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल के दिशा-निर्देशानुसार महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सार्वजनिक स्थलों पर प्रवर्तन कार्यवाही संचालित की गई। इस क्रम में ऋचा सिंह, नगर आयुक्त हल्द्वानी,गोपाल चौहान, नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी तथा राहुल शाह, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर एवं मुखानी क्षेत्र में अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान 20 चालान स्ट्रीट वेंडर्स के विरुद्ध सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने देना एवं कूड़ा-कचरा फैलाने के आरोप में जारी किए गए। साथ ही अवैध अतिक्रमण हटाया गया तथा लगभग 40 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त कर प्लास्टिक प्रतिबंध अधिनियम के अंतर्गत चालान की कार्यवाही की गई। प्रशासन द्वारा इस प्रकार की प्रवर्तन कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी ताकि नागरिकों, विशेषकर महिलाओं, को एक सुरक्षित एवं स्वच्छ सार्वजनिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 26 मई का राशिफल : मीन राशि के जातकों का स्वास्थ्य के लिहाज से दिन राहत देने वाला हो सकता है  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING