Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल, 10 फरवरी 2023 : तुला राशि के जातकों का फंसा पैसा भी वापस आ सकता है

मेष राशि : मेहनत में सफलता मिलेगी

Aries Horoscope Today मेष राशि वालों के लिए ग्रहों की चाल इस बात का संकेत देती है कि आज आपको कई मामलों में सफलता मिलेगी और आपको अपनी मेहनत में सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है, लेकिन शाम तक टल सकती है। निराश होने की जरूरत नहीं है। आपके कुछ अच्छे खर्चे होंगे, जिन्हें करके आप ख़ुद को ख़ुश महसूस करेंगे। संतान से संतुष्टि मिलेगी। मित्रों से मुलाकात का लाभ मिलेगा। करियर में आज का दिन आपका पूरा साथ देगा और व्यापार करने वालों को सफलता मिलेगी। निजी जीवन में कुछ तनाव हो सकता है।

आज भाग्य 69 आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मण को दान करें।

वृषभ राशि : बुजुर्गों के आशीर्वाद से काम पूरे होंगे

Taurus Horoscope Today वृषभ राशि वालों के लिए आज मान-सम्मान में वृद्धि के योग बनेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन काफी मजबूत रहेगा। घर के जरूरी कामों में मदद मिलेगी। रुका हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है जिससे आपको खुशी मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से काम पूरे होने लगेंगे। आज आपको रिस्क लेने से बचना चाहिए। इसलिए किसी भी बड़े निवेश से दूर रहना ही बेहतर होगा।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं।

मिथुन राशि : अच्छे लाभ की संभावना बनेगी

Gemini Horoscope Today मिथुन राशि वालों के लिए दिन अनुकूल है। भाग्य आपका साथ देगा और व्यापार में अच्छे लाभ की संभावना बनेगी, लेकिन बेवजह आप अपने शत्रु बना सकते हैं, जिससे आपकी चिंताएं बढ़ेंगी, इसलिए सावधान रहें। आज आपकी माताजी को कोई परेशानी हो सकती है और उनकी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होगा। आज जोखिम भरे किसी भी कार्य से दूर रहें अन्यथा इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी मामले में चिंता करनी पड़ेगी। आपका निजी जीवन आपको खुशियां देगा और जीवनसाथी की मदद से आप प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

कर्क राशि : रुके हुए काम आज पूरे होंगे

Cancer Horoscope Today कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कठिनाइयों में बीतेगा। आज खर्चे बढ़ेंगे और मानसिक तनाव बढ़ेगा, लेकिन ग्रहों के शुभ संयोग से भाग्य आपका साथ देगा। पिछले कई दिनों से रुके हुए काम आज पूरे होंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी और आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। आज आपको जीवनसाथी पक्ष से लाभ होगा और आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप हावी रहेंगे। आज किसी भी चिट फंड में पैसा लगाने से बचें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  आज 17 सितंबर, 2024 का राशिफल : वृश्चिक राशि के जातकों को आज कोई नयी चीज़ सीखने को मिलेगी

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिलाएं।

सिंह राशि : व्यापार में लाभ के योग बनेंगे

Leo Horoscope Today सिंह राशि वालों का दिन शुभ है और आज आपको कठिन परिस्थितियों से निकलने का मौका मिलेगा। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे, जिससे आपकी स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में आज उतार-चढ़ाव से बचें।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।

कन्या राशि : घरेलू खर्चों पर ध्यान देंगे

Virgo Horoscope Today कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित प्रभाव देने वाला रहेगा। सेहत बिगड़ सकती है लेकिन कारोबार में सुधार के संकेत हैं। आज वाहन सावधानी से चलाएं, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। किसी लंबी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आप तीर्थ स्थलों की यात्रा भी कर सकते हैं। घरेलू खर्चों पर ध्यान देंगे। आमदनी में वृद्धि होने से मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। आपको अपने प्रिय से कुछ ऐसा सुनने को मिलेगा, जो आपको पसंद नहीं आएगा। इससे प्रेम जीवन में तनाव बढ़ेगा।

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

तुला राशि : फंसा पैसा भी वापस आ सकता है

Libra Today Horoscope तुला राशि वालों के किस्‍मत के सितारे बुलंद हैं। आज भाग्य आपका साथ देगा और राजनीति से जुड़े मामलों में सफलता के सकारात्मक संकेत मिलेंगे। आज बौद्धिक सुखों का आनंद उठाएंगे और दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों के सहयोग से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और कहीं फंसा हुआ पैसा भी वापस आ सकता है। शाम को किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। अपने विरोधियों से सावधान रहें।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल, 19 सितंबर 2024 : मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन नाम कमाने के लिए रहेगा

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

वृश्चिक राशि : धन प्राप्ति में सफल रहेंगे

Scorpio Today Horoscopeवृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी दौड़ भाग वाला रहेगा। एक साथ कई कामों में व्यस्तता रहेगी, जिससे आपको तनाव हो सकता है। आप अपनी बुद्धि के प्रयोग से धन प्राप्ति में सफल रहेंगे। भाग्य भी आज आपका साथ देगा, लेकिन अपने करीबी लोगों से बेवजह के विवाद पैदा हो सकते हैं। किसी के झांसे में आने से बचना ही बेहतर होगा। आज आपकी सेहत में नरमी आ सकती है इसलिए खानपान का ध्यान रखें। भाग्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। कुछ जरूरी काम रुक सकते हैं लेकिन धैर्य से काम लें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

धनु राशि : व्यापार में लाभ के योग बनेंगे

Sagittarius Today Horoscope धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल है। आज लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। किसी से विवाद में पड़ने से बचें। सप्तम भाव में चंद्रमा की स्थिति से व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। ससुराल पक्ष से कुछ लाभकारी बातें सामने आएंगी। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। संतान के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा, जिससे मन को प्रसन्नता मिलेगी। आपके प्रेम जीवन में तनाव बढ़ेगा क्योंकि आपका प्रिय आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाएगा।

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें।

मकर राशि : किसी से कोई उम्मीद न रखें

Capricorn Today Horoscope मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ देने वाला है। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आज आपको उम्मीद के विपरीत बेहतर मुनाफा मिल सकता है लेकिन फिर भी किसी बात को लेकर मन उदास हो सकता है। बेहतर होगा आप किसी के बारे में ज्यादा न सोचें और किसी से कोई उम्मीद न रखें। आज वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे बिगड़े काम बनेंगे और नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापार में आज आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल 15 सितंबर 2024 : वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन कड़ी मेहनत का परिणाम मिलेगा

आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि : आय में वृद्धि होगी

Aquarius Today Horoscopeकुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है और भाग्य भी आपका साथ देगा। मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। आय में वृद्धि होगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। चंद्रमा की अच्छी स्थिति से आपका भाग्य चमकेगा और आप अपने विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे। आज आपका व्यापार आपको जबरदस्त मुनाफा देगा और ईश्वर की विशेष कृपा से आपके कई काम आज पूरे हो सकते हैं। इस समय का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन में भी तनाव कम होगा।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर चढ़ाएं।

मीन राशि : विवादों का सामना करना पड़ सकता है

Pisces Today Horoscope मीन राशि वालों की किस्मत आज साथ दे रही है और आज भाग्य के कारण आपको रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन कुछ पुरानी समस्याएं दूर होंगी और आप किसी खास काम में सफल होंगे। प्रेम संबंधों में कुछ विवादों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। आज कोई विशेष बात आपके मन को परेशान करेगी, लेकिन परिजनों का सहयोग आपको सुकून देगा और काफी हद तक आप संतुष्ट भी रहेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आप किसी नए काम में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें।

ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING