Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज 29 मार्च का राशिफल : सिंह राशि के जातकों का मन चिंतित रहेगा, घबराहट, बेचैनी, नींद की समस्या इत्यादि बनी रहेगी

मेष राशि: शारीरिक स्थिति मध्यम रहेगी। जीवनसाथी से जुड़ेंगे। रंगीनियत बढ़ेगी, इस पर आपको कंट्रोल करना है। मन परेशान रहेगा। मानसिक स्थिति थोड़ी सी ओवरथिंकिंग के तरफ जाएगा, ये ध्यान रखिए। प्रेम की स्थिति अभी दूरी बनी रहेगी। संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। कलहकारी सृष्टि का सृजन होगा, थोड़ा बच के पार करिएगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

वृषभ राशि: धन का आवक बढ़ेगा, व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, सरकारी तंत्र से लाभ होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी नेगेटिव रहेगी। कुल मिलाकर के अच्छी स्थिति है। प्रेम में नकारात्मकता की वजह से थोड़ा सा मन परेशान रहेगा और संतान, जो संतान वाले हैं, उनको किसी भी तरीके से संतान को लेकर के चिंता रहेगी। कोई खराबी नहीं है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

यह भी पढ़ें 👉  भू-कानून उल्लंघन पर 250 वर्ग मीटर भूमि राज्य सरकार में निहित, जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ने जारी किए आदेश

मिथुन राशि: शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। जीवनसाथी से नजदीकियां बढ़ेंगी और विवाद सुलझेगा। बस जुबान पर काबू रखिएगा, निवेश पर काबू रखिएगा। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार आपका अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि: सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। एक ऊर्जा महसूस करेंगे आप। व्यवसाय को लेकर के जो मन में चिंता है, संतान को लेकर के जो मन में चिंता है, प्रेम को लेकर के जो मन में नकारात्मकता है, उस पर थोड़ा सा काबू पाएंगे आप। धीरे-धीरे अच्छे दिनों की तरफ जाएंगे। बस बहुत जल्द कुछ आपको निदान और निराकरण मिलने वाला है। अभी थोड़ा मध्यम समय इन सारी चीजों में रहेगा। लाल वस्तु पास रखना। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

यह भी पढ़ें 👉  आज 8 अगस्त 2026 का राशिफल : मीन राशि के जातकों का स्वास्थ्य के लिहाज से दिन राहत देने वाला हो सकता है 

सिंह राशि: मन चिंतित रहेगा। घबराहट, बेचैनी, नींद की प्रॉब्लम इत्यादि बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम संतान ठीक है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि: आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि: कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। पैतृक संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य काफी अच्छा, प्रेम, संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि: भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि: चोट-चपेट लगने वाला है। परिस्थितियां प्रतिकूल दिख रही हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें। मकर राशि: जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

यह भी पढ़ें 👉  आज 9 अगस्त 2026 का राशिफल : वृश्चिक राशि के जातकों के बिजनेस में राहत मिलेगी। जॉब में आपका परफॉर्मेंस बेहतर रहेगा 

कुंभ राशि: शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान में सुधार हो चुका है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि: विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है पहले से, लेकिन बेहतर कहा जाएगा। प्रेम-संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING