Connect with us

धर्मक्षेत्र

श्री नन्दा देवी महोत्सव नैनीताल में आज विश्वशांति के लिए किया गया हवन

सीएन, नैनीताल। श्री नन्दा देवी महोत्सव में आज विश्वशांति हेतु हवन किया गया। दुर्गा सप्तशती के पाठ के पश्चात हवन की अग्नि में प्रकृति उत्पाद समर्पित किए गए। हवन कुंड में प्रज्वलित पवित्र अग्नि में घी, हवन सामग्री, फल, शहद और लकड़ी आदि पदार्थों को अर्पित करने की प्रक्रिया को आहुति देना कहते हैं जिससे मां की आराधना के साथ वातावरण को शुद्ध करना, सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करना और मानसिक शांति प्राप्त करने हेतु किया गया । पंडित भगवती प्रसाद जोशी तथा पंडित घनश्याम जोशी द्वारा पूर्ण की गई ।यजमान मे राकेश वर्मा ,रश्मि वर्मा ,नारायण लाल वर्मा ,हर्ष वर्धन ,कनिष्क भंडारी ,रेनू भंडारी ,पुष्प भंडारी ने हवन पूजन कर प्रार्थना की । मंदिर व्यवस्था में मां नयना देवी अमर उदय ट्रस्ट का सहयोग प्राप्त हुआ तथा मंदिर व्यवस्था में मुकेश जोशी , कमलेश ढौंडियाल ,भीम सिंह कार्की ,धर्मेंद्र शर्मा ,केदार सिंह राठौर , के एस कार्की , वीरू मेहरा , शिखर गुंबर , शंभू सिंह , आदि शामिल रहे ।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING