धर्मक्षेत्र
सुबह 4 बजे मां नंदा सुनंदा की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्तियों को श्रद्धालुओं के दर्शन को स्थापित किया
सीएन, नैनीताल। मां नंदा देवी महोत्सव में मां नंदा सुनंदा के दर्शन के लिए आज शनिवार सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ पडी। सुबह 4:00 मां नंदा सुनंदा की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्तियों को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रख दिया गया। उसके बाद मां के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ जुट गई। सुबह आचार्य भगवती प्रसाद जोशी ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना संपन्न कराई। 3:00 बजे से श्री नैना देवी मंदिर में भक्तों का आना शुरू हो गया था। मां नंदा सुनंदा के जयकारों के साथ पूरा मंदिर गूंजायमान हो उठा। दर्शनों के लिए भक्तों की सुबह से लाइन लगती शुरू हो गई थी । सुबह से मंदिर में श्रद्धालु बकरे लेकर पहुंच रहे थे मंदिर में बकरे की पूजा करने के बाद श्रद्धालु उन्हें बलि के लिए अपने साथ ले जा रहे थे। पूजा सामग्री खरीदने के लिए भी मंदिर के बाहर दर्जनों दुकानें लगी हुई थी। भक्तों द्वारा प्रसाद लेकर मंदिर परिसर में प्रवेश किया जा रहा था। जैसे – जैसे उजाला होते रहा भक्तों की भीड़ बढ़ने लग रही थी। इधर मेला परिसर में खरीदारी के लिए सुबह से लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।












































