Connect with us

उत्तराखण्ड

हरबंस सिंह को एएसपी हल्द्वानी नैनीताल, कत्याल को उपसेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा

सीएन, देहरादून। सरकार ने प्रांतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों के तबादले कर दिए। किए हैं। गृह सचिव शैलेश बगोली ने सोमवार शाम इसके आदेश किए। आदेश के अनुसार प्रमोद कुमार को नगर एएसपी देहरादून से एएसपी नगर रुद्रपुर, स्वतंत्र कुमार सिंह को सतर्कता सेक्टर देहरादून से एएसपी देहात-2 देहरादून और मनोज कत्याल को एएसपी हल्द्वानी से उपसेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है। उत्तम सिंह नेगी को एएसपी उधमसिंहनगर से एसपी सतर्कता सेक्टर देहरादून बनाया गया है। इसके अलावा हरबंस सिंह को एएसपी अल्मोड़ा से एएसपी हल्द्वानी नैनीताल, शेखर चंद्र सुयाल को एएसपी देहात हरिद्वार से एसपी नगर देहरादून और अनुषा बडोला को एएसपी एटीसी हरिद्वार से एएसपी अपराध एवं यातायात यूएस नगर की जिम्मेदारी दी गई है। अमित कुमार को एएसपी नैनीताल से एसपी टिहरी, राजेश कुमार भट्ट को पुलिस अधीक्षक सतर्कता से पुलिस मुख्यालय, मिथिलेश कुमार सिंह को उपसेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी से एसपी सतर्कता नैनीताल, अभय सिंह को एसपी हरिद्वार से एएसपी हरिद्वार ग्रामीण तथा दीपक सिंह को एएसपी टिहरी से एएसपी हरिद्वार नगर बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 15 सितंबर 2026 का राशिफल : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन सफल रहेगा, यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING