Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल, 17 फरवरी 2023 : मिथुन राशि के जातकों को जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा

मेष राशि– भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। धार्मिक बने रहेंगे। यात्रा का संयोग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति काफी लाभप्रद है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सुखद समय कहा जाएगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि– परिस्थितियां अभी भी प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करें। किसी भी तरह का कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य में सुधार है। बचाव पक्ष सही है लेकिन मारक पक्ष तेज बना हुआ है। प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा चल रहा है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। संतान की स्थिति अच्छी होगी। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

यह भी पढ़ें 👉  आज 31 मार्च को है महावीर जयंती : जिन्होंने दिया था अहिंसा, ब्रह्मचर्य, सत्य, अपरिग्रह व अचौर्य के पांच व्रतों का पालन करने का संदेश

कर्क राशि– शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन उनकी एक नहीं चल पाएगी आपकी जीत होगी। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ अवसर दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि– भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान मध्यम व व्यापार अच्छा चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि-कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। घरेलू सुख बाधित होगा यद्यपि भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

यह भी पढ़ें 👉  आज 29 मार्च का राशिफल : सिंह राशि के जातकों का मन चिंतित रहेगा, घबराहट, बेचैनी, नींद की समस्या इत्यादि बनी रहेगी

तुला राशि– पराक्रम रंग लाएगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि– धनार्जन होता रहेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। जुबान को अनियंत्रित न होने दें। निवेश करने से बचें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि– धनु राशि की स्थिति बहुत अच्छी कही जाएगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

यह भी पढ़ें 👉  आज 2 अप्रैल 2026 का राशिफल : वृश्चिक राशि के जातकों के बिजनेस को लेकर जो चिंताएं चल रही थीं, उनमें राहत मिलने लगेगी

मकर राशि- मन चिंतित रहेगा। खर्चे को लेकर परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक ठाक है और व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम-संतान का साथ होगा व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि– सरकारी तंत्र से लाभ। व्यापारिक सफलता। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनैतिक लाभ। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्भुत दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING