Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल, 23 नवंबर 2023 : तुला राशि के जातकों की पिछले कुछ समय से चल रही समस्या दूर होगी

मेष — आज आप अपनी योग्यता के बल पर कोई उपलब्धि हासिल कर लेंगे। विरोधी भी आपके समक्ष परास्त होंगे। आज दिन का अधिकतर समय घर परिवार संबंधी कार्यों में व्यतीत हो जाएगा।आप के मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह बना रहेगा।

वृष — वृष राशि के लोग समय का उचित सदुपयोग करने से फायदे की स्थिति में रहेंगे। इसलिए अपने किसी भावी लक्ष्य को सुनियोजित ढंग से हासिल करने का प्रयास करें। अपने संपर्कों को भी और अधिक मजबूत कीजिए। कुछ नई जानकारियां हासिल होंगी जो कि लाभदायक रहेगी।
मिथुन — नई गतिविधियां शुरू करने के लिए आज का दिन उत्तम है। आपके द्वारा लिया गया कोई पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत फैसला बेहतर रहेगा। आपकी योग्यता और उचित कार्य प्रणाली आपके कार्यों में और अधिक गति देगी।घर में किसी सदस्य के विवाह संबंधी योजनाएं बनेंगी।
कर्क — कई तरह की गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा और मनमाफिक सफलता भी मिलेगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपने परिवार व संबंधियों के लिए समय निकाल लेंगे। युवा वर्ग अपनी किसी योजना को क्रियान्वित करने में सफल रहेंगे।
सिंह — दिनचर्या व्यस्त रहने के बावजूद घर-परिवार की सुख सुविधाएं और देखरेख संबंधी कार्यों के लिए आप समय निकाल लेंगे। व्यक्तिगत कार्य संबंधी भी कुछ रूपरेखा बनेगी। इस समय अपनी कार्य क्षमता पर पूर्ण विश्वास रखकर अपनी योजनाओं को कार्य रूप दें, अवश्य ही सफलता मिलेगी।
कन्या — कोई सरकारी का अटका हुआ है, तो आज उसका समाधान मिलने की भरपूर संभावना है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई की तरफ पूरी तरह अपना ध्यान केंद्रित रखेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य होने संबंधी योजना भी बनेगी। खुशी भरा वातावरण रहेगा।
तुला — पिछले कुछ समय से चल रही समस्या दूर होगी और आप कुछ नया करने पर भी विचार करेंगे। फाइनेंस से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए भी आज का दिन बहुत ही उत्तम है। आपकी मानसिक और शारीरिक थकान दूर होगी। और एक नई ऊर्जा का प्रभाव अपने अंदर महसूस करेंगे।
वृश्चिक –– परिवार से संबंधित कोई भी प्लानिंग करने या कार्य करने के लिए अनुकूल समय है।आर्थिक स्थिति को बेहतर करने संबंधी प्रयास भी सफल रहेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे, जो कि आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं।
धनु — धनु राशि के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद व्यतीत होने वाला है आत्म बल और मेहनत द्वारा रुके हुए काम थोड़े से ही प्रयास से बन जाएंगे। तथा समाज में भी आपका मान-सम्मान बना रहेगा। विद्यार्थियों को अपने किसी विषय को लेकर चल रही समस्या दूर होने से चैन मिलेगा।
मकर — कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो आज उसे हल करने का अनुकूल समय है। किसी विशेष प्रयोजन में आपके विचारों को उचित महत्व मिलेगा। जिससे अपने अंदर मनोबल और स्फूर्ति महसूस करेंगे। दूरदराज के संपर्क मजबूत होंगे।
कुंभ — आज दिन सामान्य ही व्यतीत होगा। अगर कोई विवादित संपत्ति संबंधी मामला है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से संपन्न होने की उचित संभावना है। बच्चे की शिक्षा व करियर से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से हो जाएगा। जिससे काफी हद तक तनावमुक्त महसूस करेंगे।
मीन — अपने अपने व्यक्तित्व और कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने हेतु जो योजनाएं बनाई हैं, उन पर अमल करने का उचित समय है। राजनीतिक अथवा सामाजिक क्षेत्र में आप के संपर्क महत्वपूर्ण लोगों के साथ और अधिक घनिष्ट होंगे। संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING