Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल, 9 दिसंबर 2023 : कन्या राशि का आज का दिन एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है

aries daily horoscope

मेष राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने घर की मरम्मत आदि कराने की भी योजना बना सकते हैं। आपको करीबियों से सतर्कता बनाए रखनी होगी। संतान से संबंधित किसी भी काम में लापरवाही ना करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने सकता है, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी। परिवार में भाई व बहनों से चल रही अनबन आपको बातचीत के जरिए समाप्त करनी होगी।

taurus daily horoscope

वृष राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप किसी काम में जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आपको  बिजनेस में  उतार चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन आपको  हिम्मत नहीं हारनी है। कोशिश करते रहें तभी आप अच्छा लाभ कमा कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों के सहकर्मी उनका पूरा साथ देंगे, जिससे वह किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। आपके बॉस आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था तो उसके परिणाम आ सकते हैं।

gemini daily horoscope

मिथुन राशि : आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप बड़ों की सलाह पर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कोई शुभ सूचना सुनने को को मिलेगी। संतान कोई यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे समय से पूरा नहीं करेंगे। आपको प्रियजन का साथ बनाए रखना होगा। आप घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर अपने किसी वरिष्ठ सदस्य से बातचीत कर सकते हैं, जिनकी सलाह आपके बहुत काम आएगी। घूमने फिरने के दौरान आपको  कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। यदि आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  इस बार पितृ पक्ष अमावस्या पर साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा, भारत में सूतक काल मान्य नहीं
cancer daily horoscope

कर्क राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। निजी विश्व में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप किसी बात को लेकर जिद्द व अहंकार ना दिखाएं। संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपने माता-पिता से  आप अपने मन में चल रही कुछ परेशानियों को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जिसमें आपको समाधान मिल जाएगा। जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें  महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

leo daily horoscope

सिंह राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा।  बंधुजनों से भी आपको कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी पूरी रुचि रहेगी लेकिन आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा।  यदि आप किसी यात्रा पर जाएं तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। व्यर्थ की खरीदारी के बाद धन खर्च बढ़ सकता है। आपको शेयर मार्केट में निवेश करना बेहतर रहेगा।

virgo daily horoscope

कन्या राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। परिवार में  किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं के खरीददारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपके कुछ ईर्ष्यालु व झगड़ालू मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप व्यापार की कुछ योजनाओं में भी अच्छा धन लगा सकते हैं। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या आपको हो सकती है।

libra daily horoscope

तुला राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। नवीन मामले आपके पक्ष में रहेंगे। लंबे समय से रुके हुए कम गति देंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर आपको किसी परिजन से बातचीत करनी होगी। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगी। यदि आप लेनदेन से संबंधित किसी समझौते पर बातचीत करें, तो उसमें लिखा पढ़ी अवश्य करें। 

यह भी पढ़ें 👉  सेंट जोसेफ कॉलेज नैनीताल में फायर लैस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों ने खूब बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
scorpio daily horoscope

वृश्चिक राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। किसी कानूनी मामले में आपको जल्दबाजी नहीं दिखानी है । किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करके रखें। निवेश संबंधी योजनाओं पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाने की कोशिश करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है जिससे आपका हौसला और बढ़ेगा। जो लोग विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें  कोशिश करनी होगी।

sagittarius daily horoscope

धनु राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। किसी काम में आप उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें। वरिष्ठ सदस्यों से यदि आपको कोई सीख मिले, तो उसे पर अमल अवश्य करें। आपको कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा। बिजनेस के कुछ योजनाएं फिर से आपको अच्छा लाभ दे सकते हैं। आप किसी काम को लेकर उत्साह से आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से रुके हुए थे, तो उन पर आपको ध्यान देना होगा।

capricorn daily horoscope

मकर राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपने आवश्यक कामों को कल पर डालने से बचना होगा, नहीं तो उनमें कोई गलती हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। मित्रों का साथ आप पर बना रहेगा। कुछ नए संपर्कों का आपको लाभ मिलेगा। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  आज है विश्वकर्मा दिवस : मशीनरी, औजार, वाहन आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए बड़ा पर्व
aquarius daily horoscope

कुंभ राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है।  आपकी धार्मिक कार्यों में पूरी रुचि रहेगी। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। व्यक्तिगत गतिविधियां बढ़ेंगी। आपको अपने मन में सकारात्मकता बनाए रखनी होगी। यदि आपने नकारात्मक विचार रखते हैं  तो इससे आपको समस्या हो सकती है। व्यवसाय में आपको किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना है। किसी संपत्ति संबंधित काम को लेकर आप अनुभवी व्यक्ति से  सलाह मशवरा करे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

pisces daily horoscope

मीन राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने डेली रूटीन में कोई बदलाव ना करें, नहीं तो इससे कोई गलती हो सकती है। बिजनेस में आप कुछ जरूरी योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। आप काम के साथ-साथ अपने परिवार के जिम्मेदारियां में भी ढील ना दें, नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं।  आप किसी काम को अतिउत्साहित होकर ना करें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आपके अच्छे व्यवहार के कारण आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आपका लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING