Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल 22 फरवरी 2024 : सिंह राशि के जातक अपनी पुरानी गलतियों से सीखेंगे और उनसे शिक्षा लेंगे

आज का राशिफल 22 फरवरी 2024 : सिंह राशि के जातक अपनी पुरानी गलतियों से सीखेंगे और उनसे शिक्षा लेंगे
मेष राशि आज का राशिफल: किसी क्षेत्र में नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होगा इसलिये उसे हाथ से ना जाने दें। अपने ध्यान को एक जगह केंद्रित करने का प्रयास करें।
वृषभ राशि आज का राशिफल : जीवनसाथी के साथ कुछ बातों को लेकर परेशानी हो सकती है। भविष्य को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं जिसमें आपके पार्टनर की भूमिका भी अहम होगी।
मिथुन राशि आज का राशिफल : अपनी जॉब में नए विकल्प की तलाश में रहेंगे और उसके लिए देखना भी शुरू कर देंगे। कहीं से कोई अच्छी लीड भी मिल सकती है।
कर्क राशि आज का राशिफल: कला या संगीत के क्षेत्र में काम करते हैं या पढ़ते हैं तो आज के दिन सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। कहीं शारीरिक चोट लग सकती है।
सिंह राशि आज का राशिफल: अपनी पुरानी गलतियों से सीखेंगे और उनसे शिक्षा लेंगे। आज का दिन आत्म.मंथन में ज्यादा बीतेगा और आगे क्या किया जाएए इस ओर ध्यान रहेगा।
कन्या राशि आज का राशिफल: अप्रत्याशित रूप से लाभ मिल सकता है। घर में धार्मिक अनुष्ठान होने के संकेत हैं। अपने बच्चों को लेकर खुशी होगी। भाई या बहन का भरपूर सहयोग मिलेगा।
तुला राशि आज का राशिफल: नयी संभावनाओं को तलाशने का काम करेंगे और इसमें आपको सही दिशा भी मिलेगी। थोड़ी घबराहट होगी लेकिन किसी का उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा।
वृश्चिक राशि आज का राशिफल: आज का दिन आपके लिए शुभ है और आप जो चाहेंगे वैसा ही होगा। सभी को आपका व्यवहार पसंद आएगा और समाज में मान.सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु राशि आज का राशिफल: पैसा कहीं निवेश किया हुआ है तो आज के दिन सावधानी बरतें क्योंकि कहीं से घाटा होने की प्रबल संभावना है। अपने माता.पिता के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें।
मकर राशि आज का राशिफल: विवाह की आयु हो चुकी है तो आज आपको लेकर घर में विचार.विमर्श होगा और आपकी शादी की बात चलेगी। आपको थोड़ी असहजता महसूस होगी लेकिन भविष्य की दृष्टि से अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि आज का राशिफल: अपने प्रेमी से किसी बात को लेकर निराशा रहेगी और उनकी कोई बात आपको बुरी लग सकती है। ऐसे में खुलकर बात करें और चीजों को सुलझाने का प्रयास करें।
मीन राशि आज का राशिफल: अपनी जीत के लिए मजबूती से काम करेंगे। पूरा दिन काम का बोझ ज्यादा रहेगा लेकिन आप भी मन लगाकर काम करेंगे और अंत में सफलता हाथ लगेगी।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING