Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफलः 25 फरवरी 2023 : कुंभ राशि के जातकों को नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा

मेष राशि– मन प्रसन्न तो रहेगा। फिर भी व्यर्थ के मानसिक तनाव से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। सफलता के योग हैं।

वृष राशि- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। कारोबारी कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। नए अवसरों की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार में जोखिम लेने से बचें। तरक्की के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि– मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग भी मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के योग बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग से लेकर केदारनाथ धाम तक 200 हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरों की नजर में रहेंगे तीर्थयात्री

सिंह राशि– आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। वाहन सुख में कमी आ सकती है। कारोबार में लाभ में कमी आएगी। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं।

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आज 29 मार्च का राशिफल : सिंह राशि के जातकों का मन चिंतित रहेगा, घबराहट, बेचैनी, नींद की समस्या इत्यादि बनी रहेगी

तुला राशि– मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। आत्मसंयत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा, परन्तु कुछ कठिनाइयां भी आ सकती हैं। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। किसी संपत्ति से आय के नए स्रोत विकसित होंगे।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कुछ कमी भी आ सकती हैं। संयत रहें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

धनु राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु कुछ मानसिक परेशानियां भी हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी भी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। यात्रा के योग हैं।40

मकर राशि- मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। कारोबार विस्तार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाने के योग बन रहे हैं। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमद् भागवत का श्रवण करने से मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं व भक्ति का होता है उदय

कुंभ राशि- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आय में वृद्धि भी होगी। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि– वाणी में मधुरता रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबारी कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। त तनाव की अधिकता रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING