Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल : 21 मार्च 2023 : मेष राशि के जातकों को शारिरिक और मानसिक परेशानी परेशान करेगी

मेष राशि– शारिरिक और मानसिक परेशानी आपको परेशान करेगी। प्रेम और संतान में दूरी बनी रहेगी। बाकी संभाल के चलना आपके लिए जरूरी है। सू्र्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- सरकारी तंत्र से कुछ परेशानी का अनुभव करेंगे। पिता के स्वास्थ्य में थोड़ी कठिनाइयों का सामना होगा। व्यापारी कुछ नई शुरुआत न करें। मन परेशान रहेगा। प्रेम- संतान की स्थिति लगभग ठीक रहेगी। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- हो सके तो यात्रा अभी न करें। कष्टकारी यात्रा होगी। धर्म में अतिषय से बचिए। स्वास्थ्य नरम- गरम। प्रेम- संतान की स्थिति ठीक- ठाक। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय कहा जा सकता है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमद् भागवत का श्रवण करने से मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं व भक्ति का होता है उदय

कर्क राशि- परेशानियों वाला समय। दुर्घटना का समय। बहुत बचकर पार करिए। स्वास्थ्य अच्छा नहीं दिख रहा है। या अचानक परिस्थियां प्रतिकूल हो सकती हैं। प्रेम- संतान में भी दूरी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी रिस्क लेने लायक नहीं है। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- अपने स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम- संतान भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छा समय नहीं कहा जाएगा। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि– शत्रु परास्त करने वाला होगा लेकिन परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य में भी नरम- गरम रहेगा। प्रेम- संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार सही चलता रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि– मानसिक कलेश का समय। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू- तू, मैं- मैं संभव है। स्वास्थ्य करीब- करीब ठीक रहेगा लेकिन मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

यह भी पढ़ें 👉  आज 29 मार्च का राशिफल : सिंह राशि के जातकों का मन चिंतित रहेगा, घबराहट, बेचैनी, नींद की समस्या इत्यादि बनी रहेगी

वृश्चिक राशि– घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी पर खलल पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान की स्थिति ठीक- ठाक। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि-कंधे में परेशानी या नाक, कान, गले में परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम- संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार मध्यम गति से बढ़ेगा या अवरोध के साथ आगे बढ़ेंगे। नीली वस्तु का दान करें।

मकर राशि- जुबान विवादस्पद हो सकती है। जुआ, सट्टा लॅाटरी में नुकसान संभव है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम- संतान अच्छा है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

यह भी पढ़ें 👉  आज 2 अप्रैल 2026 का राशिफल : वृश्चिक राशि के जातकों के बिजनेस को लेकर जो चिंताएं चल रही थीं, उनमें राहत मिलने लगेगी

कुंभ राशि– कभी खुश रहेंगे तो कभी अवसादग्रस्त रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छा समय कहा जाएगा। नीली वस्तु पास रखें।

मीन राशि– मन परेशान रहेगा। बच्चों की सेहत को लेकर के और दूरी को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम से भी कुछ अटपटी खबर मिल सकती है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

https://jantaserishta.com/national/todays-horoscope-march-21-2023-2145257
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING