Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल, 10 अगस्त 2024 : सिंह राशि के जातकों का आज के दिन मंगल थोड़ा भारी है

आज का राशिफल, 10 अगस्त 2024: सिंह राशि के जातकों का आज के दिन मंगल थोड़ा भारी है
मेष राशि आज का राशिफल: कहीं से आकस्मिक धन लाभ मिलने के संकेत हैं। पैसा कहीं निवेश किया हुआ है तो उसमें भी लाभ मिलेगा। किसी को कुछ गलत कहने से बचें।
वृषभ राशि आज का राशिफल: दिन में सुस्ती छाई रहेगी लेकिन शाम के समय कुछ ऐसा घटित होगा जो आपको रोमांचित कर देगा। व्यापारियों को लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि आज का राशिफल: किसी मित्र के साथ कुछ मतभेद चल रहे हैं तो आज के दिन सभी गलतफहमियां दूर हो जाएगी। कृषि के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी।
कर्क राशि आज का राशिफल: परिवार में किसी बात को लेकर मंथन होगा और माहौल धार्मिक रहेगा। शाम के समय घरवालों के साथ मंदिर जाने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं।
सिंह राशि आज का राशिफल: आज के दिन मंगल थोड़ा भारी है। इसलिये एक बार हनुमान मंदिर जाकर आएं या घर पर ही तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। संकट टल जायेगा।
कन्या राशि आज का राशिफल: जॉब करते हैं तो आज के दिन ऑफिस की राजनीति से दूर रहें अन्यथा सब इल्जाम आपके ऊपर ही आ सकता है। छात्रों को सफलता मिलेगी।
तुला राशि आज का राशिफल: पैसा कहीं निवेश किया हुआ है तो नज़र बनाए रखें। शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिए आज का दिन शुभ है। प्रेम संबंध मजबूत बनेंगे।
वृश्चिक राशि आज का राशिफल: अपनी माँ के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। उनकी तबियत बिगड़ सकती है इसलिये उन्हें बाहर जाने देने से बचें। घर का माहौल धार्मिक रहेगा।
धनु राशि आज का राशिफल: किसी दोस्त के साथ कहीं बाहर जाना हो सकता है। खर्चे बढ़ जायेंगे जिस कारण आपका अपने पिता से मन.मुटाव भी हो सकता है।
मकर राशि आज का राशिफल: पेट दर्द की शिकायत रहेगी। इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें और घर का बना पौष्टिक आहार ही ग्रहण करें। कॉलेज के प्रोजेक्ट में सीनियर का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि आज का राशिफल: घर में पत्नी के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी और उनके साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। सुबह के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें।
मीन राशि आज का राशिफल: किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं तो आज का दिन आप दोनों के लिए शुभ है। उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING