Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल, 11 अक्टूबर 2023 : सिंह राशि के जातकों को कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ मेल मुलाकात का अवसर मिलेगा

आज का राशिफल, 11 अक्टूबर 2023: सिंह राशि के जातकों को कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ मेल मुलाकात का अवसर मिलेगा
मेष राशि:
किसी भी नई योजना को कार्य रूप देने के लिए आज का दिन उत्तम है। कुछ समय बच्चों के साथ भी व्यतीत करें तथा उनकी समस्याओं का समाधान निकालें। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति संबंधी खुशखबरी मिल सकती है। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर रखें, वर्ना आप किसी मुसीबत में फंस जाएंगे। इस समय आमदनी से ज्यादा खर्चों की स्थिति बन रही है। कोई भी काम करने से पहले बजट बनाकर रखें। अगर किसी यात्रा का प्लान है तो आज उसे स्थगित रखने में ही भलाई है। मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों से कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक सूचना मिलेगी, जो कि लाभदायक रहेगी। युवाओं को अपनी किसी प्रतियोगिता के अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी प्राप्ति संभव है। ऑफिस में कुछ परेशानियां आ सकती हैं।
वृष राशि: काफी समय से अधूरे पड़े हुए कार्य आज संपन्न होंगे। विद्यार्थियों और युवाओं को भविष्य संबंधी नई संभावनाएं मिलेगी। सिर्फ उचित मेहनत की जरूरत है। प्रॉपर्टी संबंधी कोई मामला अटका हुआ है तो शुभचिंतक की मदद आपके लिए उम्मीद की किरण लाएगी। वाहन और किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्च हो सकता है। जल्दबाजी और भावुकता में कोई निर्णय न लें। वाहन या किसी महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। कारोबार के लिए आपकी मेहनत और आत्मविश्वास आपके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करवाएगा। इंश्योरेंस और कमीशन संबंधी व्यवसाय में बेहतर लाभ होने वाला है। सरकारी सेवारत लोगों को पब्लिक डीलिंग करते समय कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं।
मिथुन राशि: आज अत्यधिक जिम्मेदारियां आपको थका देंगी, लेकिन सफलता मिलने से थकान दूर भी होगी। प्रॉपर्टी की खरीद.फिरोख्त संबंधी कोई योजना चल रही है तो आज उससे संबंधित कोई काम हो सकता है। घर में भी आध्यात्मिक और सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। नेगेटिव. दिन के पूर्वार्ध में कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन अशांत होगा। विद्यार्थी समय की कीमत को पहचानें और मौज.मस्ती में अपनी पढ़ाई से समझौता न करें। घर के बड़े.बुजुर्गों के मान.सम्मान का विशेष ध्यान रखें। कारोबार में व्यवस्था उत्तम रहेगी। रुका हुआ पैसा भी वापस मिलने की उम्मीद है, साथ ही कर्मचारियों और स्टाफ का भी सहयोग बना रहेगा। जमीन.जायदाद से जुड़े व्यवसाय फायदे की स्थिति में रहेंगे। सरकारी सेवारत लोगों को पब्लिक संबंधी कार्यों में धैर्य और शांति बनाकर रखना जरूरी है।
कर्क राशि:  सामाजिक और समिति संबंधी गतिविधियों में लोगों के साथ मेल.मिलाप रखने से नई.नई जानकारियां भी मिलेंगी। कोई नई योजना या कार्य भी फलीभूत होने की संभावना है। विद्यार्थियों को विदेश संबंधी परीक्षा में शुभ परिणाम मिलने की संभावना है। ध्यान रखें कि किसी भी सरकारी नियम की अवहेलना करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। कोई बड़ा निवेश करते समय पहले अच्छी तरह जांच.पड़ताल कर लें। यात्रा स्थगित ही रखें, अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में ध्यान दें। कार्य स्थल में रखरखाव को लेकर अनावश्यक खर्चों की वजह से तनाव की स्थिति रह सकती है। जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार अभी लाभ नहीं मिलेगा। टैक्स आदि से जुड़े सभी पेपर सुव्यवस्थित रखें। कोई ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम बनेगा।
सिंह राशि: कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ मेल मुलाकात का अवसर मिलेगा और विशेष जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं और कुछ नए अनुभव भी मिलेंगे। विदेश संबंधी कोई रुका हुआ मामला गति में आ सकता है। आय की स्थिति भी बेहतर होगी। अतिरिक्त कार्यों में व्यस्तता की वजह से अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य के व्यक्तिगत जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। उन्हें सुलझाने के लिए बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालना होगा। व्यवसाय. कारोबार में विस्तार संबंधित योजनाओं को क्रियांवित करने का समय है और पब्लिक रिलेशन को भी और अधिक स्ट्रांग बनाएं। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज को संभालकर रखें। युवाओं को नौकरी प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों के शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है।
कन्या राशि: घर में अनुशासित माहौल रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियां को संजीदगी से निभाना पाएंगे और आपकी जीवनशैली में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। किसी भी तरह के प्रलोभन से दूर रहें और सोच.विचारकर ही कोई निर्णय लें। किसी नजदीकी मित्र या संबंधी की गलत सलाह आपके लिए परेशानी का कारण बनेगी। बेहतर होगा कि अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। अचानक ही कोई बड़ा खर्चा आने से बजट गड़बड़ा सकता है। कारोबार में नए अनुबंध की प्राप्ति होगी और कोई ऑफिशियल यात्रा भी संभव है। कार्य क्षेत्र में नए.नए प्रयोग करने से आर्थिक लाभ होगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए किया गया आवेदन सफल होने की भरपूर उम्मीद है।
तुला राशि: अपनी दिनचर्या को योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित करना आपकी गतिविधियों में सहायता करेगा। घर में संबंधियों का आगमन होगा और सभी लोग आपसी मेलजोल का लुत्फ उठाएंगे। विद्यार्थियों को अपने किसी विषय को लेकर चल रही दिक्कत का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर घबराए नहीं। अपने स्वभाव में सहजता और संतुलन बनाए रखने से अपने कार्यों को अच्छे से अंजाम दे पाएंगे। युवा अपने हाथ में आई हुई किसी भी उपलब्धि को लापरवाही की वजह से न छोड़ें। किसी से वादा करने से पहले सोच.विचार कर लें। अगर कोई बड़ा व्यापार आरंभ करने की योजना है तो अभी उस पर और अधिक सोच.विचार लें। खानपान से संबंधित व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में अतिरिक्त कार्यभार की वजह से अपने व्यक्तिगत कार्य लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, लेकिन उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे।
विश्चिक राशि: खुशनुमा दिन व्यतीत होगा। आर्थिक मामलों में ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल है। इसलिए प्रयासरत रहें। पिछले कुछ कड़वे अनुभवों से सीख लेकर आप अपनी दिनचर्या में उचित सुधार करने का प्रयत्न करेंगे और सफल भी होंगे। नेगेटिव. दिन के उत्तरार्ध में ग्रह स्थिति कुछ विपरीत परिस्थिति भी बना सकती है। इसलिए दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। किसी भी काम को लेकर की गई जल्दबाजी और लापरवाही आपको किसी मुसीबत में डाल सकती है। आर्थिक तंगी की स्थिति रहेगी। व्यवसाय. व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। रुका हुआ कोई राजकीय कार्य संपन्न हो सकता है। अगर कोई नया काम शुरू किया है तो उसमें मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। इसलिए तनाव न लें। नौकरी मे आपका कार्यभार भी बढ़ेगा, इसके लिए तैयार रहें।
धनु राशि: आज दिन का अधिकतम समय धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा, इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी। संतान से संबंधित कोई समस्या आज हल हो जाएगी। साथ ही आर्थिक योजनाएं भी आसानी से फलीभूत होंगी। अपने व्यक्तिगत मामलों को खुद ही सुलझाएं, दूसरों का हस्तक्षेप न होने दें। युवा किसी भी विपरीत परिस्थिति में हिम्मत बनाए रखें। कोई नजदीकी व्यक्ति ही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। ईगो और गुस्से पर काबू रखें। शांति से समाधान ढूंढें। व्यवसाय में विस्तार होगा और आपके कार्य भी सराहनीय रहेंगे। प्रॉपर्टी के व्यवसाय में निवेश करना भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। ध्यान रखें कि आपके प्रतिद्वंदी आपके लिए कुछ मुश्किलें भी पैदा कर सकते हैं, थोड़ा सचेत रहना जरूरी है।
मकर राशि: आज किसी विषम परिस्थिति से मुक्ति मिलेगी। अपनी क्षमता पर विश्वास रखें और अपने सपने और कल्पनाओं को पंख दें। किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक उत्सव में जाने का प्रोग्राम बनेगा। मार्केट में रुका हुआ पैसा हासिल हो सकता है। बच्चों की किसी समस्या को हल करने में अपना सहयोग देना जरूरी है। अचानक ही किसी संबंधी के घर में आने से आपकी दिनचर्या अस्त.व्यस्त हो सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को संभालें। इस समय की गई किसी भी यात्रा का पूरा लाभ नहीं मिलेगा। व्यवसाय. कारोबार में कामकाज को लेकर पूरा दिन व्यस्तता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कोर्ट.कचहरी संबंधी कोई मामला अटका हुआ है तो उसका निर्णय आपके पक्ष में आने का संकेत है। नौकरी से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है। ऑफिस में कार्यभार अधिक बना रहेगा।ै
कुंभ राशि: दिन मिले.जुले प्रभाव वाला रहेगा, लेकिन इसके बावजूद अप्रत्याशित सुखद परिणाम भी मिलेंगे। अगर घर की देखरेख अथवा बदलाव संबंधी प्लानिंग है तो आज इसे कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। युवा वर्ग को अपनी मेहनत के उचित परिणाम हासिल करने का समय आ गया है। किसी भी विवादित मामले से खुद को दूर रखें और दिक्कत आने पर बड़े.बुजुर्गों की राय अवश्य लें। कभी.कभी ऐसा प्रतीत होगा कि जैसे भाग्य साथ नहीं दे रहा है, लेकिन ये आपका वहम ही रहेगा। इसलिए नकारात्मक सोच की बजाय अपने काम करने की प्रणाली में बदलाव करें। व्यवसाय में पिछले कुछ समय से चल रही समस्या दूर होगी। आर्थिक स्थितियां बेहतर होंगी, लेकिन इस समय कोई रिस्क नहीं लेना है। अपनी पुरानी पार्टियों के साथ पुनः संपर्क स्थापित करने से फायदा हो सकता है। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी।
मीन राशि: मीन राशि के लिए ग्रह स्थिति में बहुत अधिक अनुकूलता है। आप अपने सकारात्मक दृष्टिकोण और संतुलित सोच के साथ आगे बढ़ते जाएंगे। आपका भावुकता की बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की में सहायक रहेगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में चल रहे गिले.शिकवे दूर करने का उत्तम समय है। नेगेटिव. किसी भी नए माहौल में अपना आत्मविश्वास खोने की बजाए उस माहौल में ढलने का प्रयास करें। किसी भी प्रकार के नए निवेश को फिलहाल टाल दें। नुकसान हो सकता है। भाइयों के साथ चल रहे किसी संपत्ति या बंटवारे संबंधी विवाद को किसी की मध्यस्था से हल करें, निश्चित ही आपकी समस्या दूर होगी। कारोबार में किसी नए कार्य को लेकर की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने का समय आ गया है। काम में बढ़ोतरी भी होगी। लेनदेन संबंधी गतिविधियों में सावधानी बरतने की जरूरत है। नौकरी प्राप्त करने के लिए किए गए आवेदन में सफलता मिल सकती है।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING