धर्मक्षेत्र
आज का राशिफल, 13 अप्रैल 2024 : तुला राशि के जातकों का अपने प्रतिदिन के काम में परिवर्तन लाने का विचार मन में आ सकता है
आज का राशिफल, 13 अप्रैल 2024: तुला राशि के जातकों का अपने प्रतिदिन के काम में परिवर्तन लाने का विचार मन में आ सकता है
मेष राशि आज का राशिफल: पति.पत्नी के बीच यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह आज के दिन सुलझ जाएगा तथा आपसी समझ बढ़ेगी। कुछ बातों को लेकर मतभेद अभी भी रहेगा लेकिन एक.दूसरे को समझने में सहायता मिलेगी।
वृषभ राशि आज का राशिफल: आज किसी ऐसे क्षेत्र में निवेश किया जा सकता है जहाँ आपको नही करना चाहिए। इसलिये कहीं भी धन लगाने से पूर्व उसके बारे में घर के बड़े लोगों से विचार.विमर्श अवश्य कर लें ताकि बाद में कोई नुकसान ना उठाना पड़े।
मिथुन राशि आज का राशिफल: आज का दिन आप स्वादिष्ट भोजन को पकाने में लगा सकते हैं। घरवालों के साथ मौज.मस्ती होगी तथा समय हंसी.खुशी के साथ बीतेगा। घर में ही सभी सदस्य कोई गेम खेलेंगे।
कर्क राशि आज का राशिफल: किसी के साथ डेट पर जाने का प्लान कर सकते हैं। आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा तथा पार्टनर के साथ कुछ आनंद वाले पल व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।
सिंह राशि आज का राशिफल: बीमारी से उभरने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। स्वास्थ्य के ढीला रहने की आशंका है तथा मन में भी आलस छाया रहेगा। किसी बात की चिंता मन में रह सकती है।
कन्या राशि आज का राशिफल: निजी नौकरी करते हैं तो आज आपका अपने बॉस या सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर वाद.विवाद होने की संभावना है। ऐसे में पहले से ही इस बात को लेकर सतर्कता बरतें।
तुला राशि आज का राशिफल: अपने प्रतिदिन के काम में परिवर्तन लाने का विचार मन में आ सकता है तथा इसके लिए आप एक बेहतर कार्य योजना बनाने पर विचार कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि आज का राशिफल: घर के किसी काम से बाहर जाना हो सकता है। सरकारी अधिकारियों को दूसरे शहर की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आज सामाजिक कार्यों में रुचि ज्यादा रहेगी।
धनु राशि आज का राशिफल: कुछ ऐसा घटित होगा जो आपको खुशी के साथ.साथ दुख भी दे सकता है। आज का दिन आपके लिए अप्रत्याशित घटनाएँ घटित होने का संकेत दे रहा है। ऐसे में पहले से ही सतर्कता बरतेंगे तो सही रहेगा।
मकर राशि आज का राशिफल: मनोविज्ञान या अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है जबकि इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को कुछ बुरे परिणाम मिलने के संकेत हैं।
कुंभ राशि आज का राशिफल: स्कूल में पढ़ रहे छात्रों को पढ़ाई का अत्यधिक दबाव रहेगा तथा इससे बचने के लिए वे कुछ ऐसी चीजें करेंगे जो उनके लिए ही हानिकारक सिद्ध होगी। संतान से सुख प्राप्त होगा।
मीन राशि आज का राशिफल: किसी महिला मित्र के साथ तीखी नोकझोंक होने की संभावना है। इससे आपकी छवि को ही नुकसान पहुंचेगा। इसलिये पहले से ही खुद को किसी भी प्रकार के वाद.विवाद से दूर रखें।




































