Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल 25 फरवरी 2024 : वृश्चिक राशि के जातकों के मन में कोई इच्छा है तो आज उसके पूरे होने के संकेत हैं

आज का राशिफल 25 फरवरी 2024 : वृश्चिक राशि के जातकों के मन में कोई इच्छा है तो आज उसके पूरे होने के संकेत हैं
मेष राशि आज का राशिफल: आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी और आप कुछ ऐसा करने का प्रयत्न करेंगे जो परिवार को तो खुश करेगा ही साथ ही आपके प्रेम संबंधों को भी मजबूती प्रदान करेगा।
वृषभ राशि आज का राशिफल: घर के सदस्यों के बीच आपसी मन-मुटाव होगा लेकिन आप तटस्थ रहेंगे। ऐसे में धैर्य से काम लेंगे तो स्थिति बेहतर होगी। माँ के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन राशि आज का राशिफल: राजनीति के क्षेत्र में हैं तो आज के दिन कहीं बाहर जाने से बचें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर में किसी बात को लेकर आपसी प्रेम में वृद्धि होगी।
कर्क राशि आज का राशिफल: मनोरंजन या खेल के क्षेत्र में हैं तो आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों भरा हो सकता है। आपके काम को लेकर वाहवाही होगी जो आपको आनंदित कर देगी।
सिंह राशि आज का राशिफल: कोई नया व्यापार शुरू करने का सोच रहे हैं या किसी प्रोजेक्ट को शुरू करना है तो आज का दिन उसके लिए शुभ है। माता.पिता का आशीर्वाद लेना ना भूलें।
कन्या राशि आज का राशिफल: जोखिम भरे काम आएंगे लेकिन आप उनको चुनौती के रूप में लेंगे। सभी के साथ आपका स्वभाव तो अच्छा रहेगा लेकिन फिर भी कोई आपसे द्वेष भावना रख सकता है।
तुला राशि आज का राशिफल: कुछ लोगों पर संदेह होगा और आप उन्हें लेकर सजग होंगे। व्यापार में अपने प्रतिद्वंद्वियों से चुनौती मिलेगी लेकिन संयम से काम लें।
वृश्चिक राशि आज का राशिफल: मन में कोई इच्छा है तो आज उसके पूरे होने के संकेत हैं। आज का दिन आपकी कुंडली के अनुसार बहुत शुभ है और आप जो चाहेंगे वैसा ही होगा।
धनु राशि आज का राशिफल: किसी से प्रेम करते हैं और घर में किसी को कह नहीं पा रहे हैं तो आज किसी के साथ इस बात को शेयर कर सकते हैं जो बाद में आपकी बहुत सहायता करेगा।
मकर राशि आज का राशिफल: कहीं बाहर यात्रा करने के योग हैं लेकिन यह काम के सिलसिले में ही होगी। नौकरी को लेकर आशान्वित होंगे और मन लगाकर काम करने का प्रयास करेंगे।
कुंभ राशि आज का राशिफल: आपके ग्राहक आपसे प्रसन्न होंगे और आपके व्यवहार के लिए आपको सराहेंगे जिससे आपका मन भी प्रसन्न होगा। बड़ों से मार्गदर्शन मिलेगा।
मीन राशि आज का राशिफल: मन मौज.मस्ती वाला रहेगा और काम करने का मन कम ही करेगा। शरीर में सुस्ती भी छाई रहेगी लेकिन किसी काम से बाहर जाना भी हो सकता है।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING