Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल, 3 अक्टूबर 2023: धनु राशि के जातक मुनाफा कमाने में सफल होंगे

आज का राशिफल, 3 अक्टूबर 2023: धनु राशि के जातक मुनाफा कमाने में सफल होंगे
मेष:
मेष राशि वालों के लिए आज प्रगति का दिन होगा और दूसरों की मदद के लिए आगे रहेंगे। कार्यस्थल में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिससे आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है और सहकर्मियों का मूड भी खराब हो सकता है। संतान पक्ष से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा था, तो आज आप उसे सुलझाने में सफल होंगे। परिवार में आज माहौल सकारात्मक रहेगा, सभी सदस्य कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं। शाम का समय दान.पुण्य के कार्यों में व्यतीत करेंगे।
वृषभ: वृष राशि वाले आज अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखें, अन्यथा भविष्य में आपको कुछ आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन पर भी चर्चा कर सकते हैं, जिसमें परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह की जरूरत पड़ेगी। शाम के समय आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।
मिथुन: मिथुन राशि वालों को आज पिता और उच्च अधिकारियों की कृपा से कोई संपत्ति प्राप्त हो सकती है, जिससे आपकी संपत्ति की इच्छा भी पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको एक के बाद एक कई काम सौंपे जा सकते हैं, जिसके कारण आप अधिक व्यस्त रहेंगे। लव लाइफ वालों को आज सुखद अनुभव होगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में यदि कोई बाधा आ रही थी तो वह भी आज समाप्त हो जाएगी। भाइयों से कोई मनमुटाव चल रहा था तो वह समाप्त हो जाएगा। शाम का समय घरवालों के साथ गुजारना पसंद करेंगे।
कर्क: कर्क राशि वाले आज व्यापार के सिलसिले में किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए कोई शुभ समाचार लेकर आएगी। अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप कोई नया बिजनस करने का मन बनाया है तो उसके लिए भी एक दिन होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों का स्वागत होगा, जिसमें उच्च अधिकारियों की कृपा मिलेगी। निवेश से अच्छा लाभ होगा और किसी दोस्त के लिए धन का इंतजाम करना पड़ सकता है।
सिंह: सिंह राशि वाले छोटे व्यापारियों को आज नकदी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। पिता को आंखों से संबंधित कोई समस्या है तो उनकी परेशानी बढ़ सकती हैए यदि ऐसा होता हैए तो चिकित्सकीय सलाह लें। राजनीति से जुड़े लोग यदि कोई सार्वजनिक सभा आदि करेंगे तो उसमें पूरी तरह सफल रहेंगे और जनसमर्थन भी बढ़ाने में सफल रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति से प्रसन्न रहेंगे और आपका बोझ भी हल्का होगा। पारिवारिक समस्याओं में आपको भाइयों की सलाह की जरूरत पड़ेगी। सायंकाल के समय किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें।
कन्या: कन्या राशि वालों को आज पुराने निवेश से धन लाभ होने की संभावना बन रही है। छात्र आज शिक्षा में शानदार प्रदर्शन करेंगे और पिता का भी सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मनवांछित धन लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा,
लेकिन आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। आज आपके आसपास कोई वाद.विवाद उठता है तो आपको उससे बचने का प्रयास करना होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध रहेंगे और भाइयों के सहयोग से अधूरे कार्य पूरे करेंगे। सायंकाल का समय बुजुर्गों की सेवा करने में व्यतीत करेंगे।
तुला: तुला राशि वाले आज अपने किसी मित्र के लिए कुछ पैसों का इंतजाम कर सकते हैं। परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो वह आज फिर सिर उठा सकती है, जिससे आपका मन थोड़ा परेशान हो सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़ा व्यक्ति अगर आज कोई काम हाथ में लेता है तो उसे शाम तक अवश्य पूरा कर लें, अन्यथा यह उसके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। सेहत का पूरा ध्यान रखें और बाहर के खान पान से सावधान रहें। नौकरी पेशा जातकों के बॉस आपकी मेहनत और प्रतिभा की भरपूर सराहना करेंगे। सायंकाल का समय घर के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि वाले आज काम में अधिक व्यस्त होने के कारण परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगें। माताजी की सेहत को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। धन को बढ़ाने के लिए जिस भी काम में निवेश करेंगे, वह आपके लिए फायदे का सौदा लेकर आएगा। अपने अटके काम भी पूरा करने के लिए तैयार रहेंगे और दोस्तों से धन लाभ संबंधित योजना के बारे में जानकारी मिलेगी। बच्चों की कुछ जरूरी जरूरतों की खरीदारी पर भी कुछ पैसे खर्च करेंगे। शाम का समय परिवार के सदस्यों की इच्छाओं को पूरा करने में बिताएंगे।
धनु: धनु राशि वालों को आज घर और व्यवसाय पर कुछ खर्चों का सामना करना पड़ सकता है, जो आपको न चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। खर्च करते समय अपनी आय को ध्यान में रखें। किसी को पैसा उधार देने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न दें, अन्यथा पैसा फंस सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मदद मांगेंगे तो आपको मदद जरूर मिलेगी। नौकरी पेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आमदनी के नए स्तोत्र पर भी काम करेंगे। व्यापारी आज मुनाफा कमाने में सफल होंगे। शाम के समय जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते हैं।
मकर: मकर राशि वालों को आज का दिन व्यावसायिक क्षेत्र में मनोनुकूल लाभ देगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार की दिशा में काम कर रहे हैं उन्हें आज अच्छे अवसर मिलेंगे। कहीं पैसा निवेश करना है तो पूरे मन से करें क्योंकि भविष्य में आपको इसका भरपूर फायदा मिलेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी क्योंकि वाहन के अचानक खराब हो जाने से आपकी धन खर्च हो सकता है। लव लाइफ वाले लोगों के बीच आज किसी बात पर बहस हो सकती है, जिसमें वे एक दूसरे से नाराज हो सकते हैं। शाम का समय एकांत में रहना पसंद करेंगे।
कुंभ: कुंभ राशि वालों का घरेलू जीवन आनंदमय रहेगा और पूरा परिवार कहीं तीर्थ स्थल पर जाने की योजना बनाएंगे। माता के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आपको परेशान कर सकती है। कोई संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके चल.अचल पहलुओं की जांच स्वतंत्र रूप से कर लें, अन्यथा भविष्य में आपको धोखा मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में आपका बढ़ेगा, जिससे मन को शांति मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की शादी पक्की होने की संभावना है।
मीन: मीन राशि वाले आज अधूरे कार्यों का पूरा करने की कोशिश करेंगे। यदि आप किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं तो वह ऋण आज आपको आसानी से मिल सकता है। किसी व्यावसायिक समस्या के कारण परेशान हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा। संतान द्वारा किए गए कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी और मान.सम्मान भी बढ़ेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को आज शुभ परिणाम मिलेंगे। सायंकाल के समय जीवनसाथी के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING