Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल : 7 अप्रैल 2023-सिंह राशि के जातकों की व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ हो सकती है

मेष राशि– उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के सुख से वंचित हो सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति दूरी वाली। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। सफेद वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि– बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं के संकेत हैं। भावनात्मक रूप से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें। कर्क राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी रहेगी। व्यापार लगभग आपका ठीक रहेगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी में खलल पड़ेगा। गृहकलह के संकेत हैं। लाल वस्तु पास रखें।

यह भी पढ़ें 👉  आज 21 सितंबर 2024 का राशिफल: वृश्चिक राशि के जातकों को आज कोई नयी चीज़ सीखने को मिलेगी

सिंह राशि– व्यापारिक स्थिति आपकी सुदृढ़ हो सकती है लेकिन बहुत सारे रुकावटों के बाद। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। नाक, कान व गला की परेशानी संभव है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि– मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। कुटुंबों में अनबन होगी। अगर आपने निवेश किया तो नुकसान के संकेत हैं। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। निवेश करने से बचें। काली जी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि– स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मनोवृत्ति थोड़ी उदासीन रहेगी। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

यह भी पढ़ें 👉  गढ़वाल विवि छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी, तीनों परिसरों में एक ही दिन होगा मतदान

वृश्चिक राशि- मानसिक तनाव बना रहेगा। सिरदर्द व नेत्ररोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि– अचानक धन लाभ के संकेत हैं। लेकिन मानसिक दवाब बना रहेगा। किसी विवादास्पद समाचार की प्राप्ति मन को परेशान करेगी। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- नए व्यापार की शुरुआत न करें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। राजनीतिक उठा-पटक के संकेत हैं। कोर्ट-कचहरी से बचें। प्रेम-संतान व व्यापार मध्यम दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

यह भी पढ़ें 👉  सेंट जोसेफ कॉलेज नैनीताल में फायर लैस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों ने खूब बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कुंभ राशि- प्रतिष्ठा में आंच आ सकती है। यात्रा में कष्ट संभव है। रुका हुआ कार्य कठिनाइयों के साथ चल पड़ेगा। हर दृष्टिकोण से मध्यम समय कहा जाएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम व व्यापार भी मध्यम। सफेद वस्तु काली मंदिर में दान करना उचित रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

https://jantaserishta.com/national/todays-horoscope-7-april-2023-2202579
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING