Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल 11 अप्रैल 2024 : कन्या राशि के जातक आज के दिन जल्दबाजी कार्य करने से बचें

आज का राशिफल 11 अप्रैल 2024: कन्या राशि के जातक आज के दिन जल्दबाजी कार्य करने से बचें
मेष दैनिक राशिफल: आज का दिन सकारात्मक रहने वाला हैं। परिजनों की तरफ से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में मित्रों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे अपने कामों को समय रहते आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरी वाले जातकों की सैलरी में इजाफा हो सकता हैं। आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
वृष दैनिक राशिफल: आज का दिन खर्चों से भरा रह सकता हैं। परिवार के बड़ो का आशीर्वाद लेकर काम करने में सफल रहेंगे। अपनी मां के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन रहे हैं। बाहरी व्यक्ति के मामले में हस्तक्षेप करने से समस्या हो सकती हैं। सुख.सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी करने में खर्च संभव हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल: आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला हैं। कुछ निजी मामलों में चल रही समस्या दूर हो सकती हैं। जल्दबाजी में संतान के लिए लिया गया फैसला नुकसान दे सकता हैं। कुछ वाणिज्यिक विषयों पर फोकस बनाकर रखना लाभकारी रहेगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिखाई दे रहा हैं।
कर्क दैनिक राशिफल: आज का दिन घर के परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। पारिवारिक गतिविधियों में समय निकलने की संभावना हैं। आज खून से जुड़े रिश्तों में गहराई आने की उम्मीद हैं। कुछ नजदीकी लोग आपके भरोसे का फायदा उठा सकते हैं। बच्चों की दी जिम्मेदारी पूरी तरह से सफल साबित हो सकती हैं।
सिंह दैनिक राशिफल: आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण न रखने पर खुद के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। घर पर मेहमानों के आगमन की संभावना दिखाई दे रही हैं। व्यापार में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। किसी से किया हुआ वादा पूरा करने में सफल रहेंगे।
कन्या दैनिक राशिफलः आज का दिन जल्दबाजी कार्य करने से बचें। कानूनी मामले आपके पक्ष में आने की संभावना बन रही हैं। परिवार में चल रहे समस्याओं को बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर करने से नुकसान हो सकता हैं। विदेश में रह रहे परिजन की तरफ से शुभ सूचना मिल सकती हैं। नौकरी के लिए यात्रा का योग हैं।
तुला दैनिक राशिफल: आज के दिन नए कार्यों से जुड़कर पहचान बनाने में सफल रहने की उम्मीद हैं। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रह सकती हैं। व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से परेशानी में आ सकते हैं। बाहरी व्यक्ति पर जल्दी भरोसा करने से कुछ नुकसान संभव हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर खर्चा कर सकते हैं।
वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज के दिन धन.धान्य में वृद्धि होने की संभावना बन रही हैं। घर परिवार में सबको साथ लेकर चलने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में आर्थिक लाभ की संभावना बन रही हैं। जरुरी कार्यों को गति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ की संभावना हैं। छोटी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं।
धनु दैनिक राशिफल: आज का दिन भाग्य का पूरा साथ आपको मिलेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामला सुलझने की संभावना हैं। कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को कोई बेहतर अवसर मिलने की संभावना बन रही हैं।
मकर दैनिक राशिफल: आज स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी रखना ठीक रहेगा। जल्दबाजी में किसी काम को करने से नुकसान हो सकता हैं। किसी काम के नियमों की अनदेखी भारी पड़ सकती हैं। मित्रो के साथ यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। माता.पिता के आशीर्वाद से काम करें। अजनबी लोगों से मुलाक़ात हो सकती हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल: आज के दिन दांपत्य जीवन सुखमय रहने वाला है। कामकाज कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा निकलने की उम्मीद हैं। व्यवसाय में प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसाय के लिए योजनाएं अच्छा लाभ दे सकती हैं। जीवनसाथी को आपकी सहायता की जरूरत हो सकती हैं। कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
मीन दैनिक राशिफल: आज का दिन मेहनत और लगन से काम करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। सरकारी काम में आप बहुत ही सावधानी से चलें, अन्यथा समस्या हो सकती हैं। व्यवसाय अच्छा रहेगा। कुछ पुराने रोग उभर कर सामने आ सकते हैं।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING