Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल 11 जुलाई 2024 : तुला राशि के जातकों को किसी की बुरी नज़र लग सकती है

आज का राशिफल 11 जुलाई 2024 : तुला राशि के जातकों को किसी की बुरी नज़र लग सकती है
मेष राशि आज का राशिफल : व्यापार में लाभ मिलेगा लेकिन अपने प्रतिद्वंद्वियों से भी चुनौती मिलेगी। सभी के साथ आपका स्वभाव अच्छा रहने के कारण समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
वृषभ राशि आज का राशिफल : मन में कुछ नया व्यापार या कोई नया काम शुरू करने का विचार आ सकता है। इस बारे में बड़ों से विचार.विमर्श करने का भी मन बना सकते हैं।
मिथुन राशि आज का राशिफल : स्टडी करते हैं तो आज के दिन आपको अपने किसी सहपाठी से मदद मिलेगी। नौकरी करने वाले आज किसी के साथ बहस ना करें और अपने काम से काम रखें।
कर्क राशि आज का राशिफल : बिज़नेस में छोटी.मोटी डील अटक सकती है लेकिन इससे निराश मत होइए क्योंकि भविष्य में इससे भी बड़ी डील हाथ में आएगी।किसानो को लाभ मिलेगा।
सिंह राशि आज का राशिफल : दिन की शुरुआत किसी अच्छे काम के साथ होगी। छात्रों को किसी सीनियर का सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी चीज़ को लेकर उठापठक की स्थिति बनी रहेगी।
कन्या राशि आज का राशिफल : ऑफिस के काम को लेकर थोड़ा स्ट्रेस रहेगा लेकिन शाम में किसी बात को लेकर प्रसन्नता होगी। घर में कुछ बदलाव लाने का विचार भी किया जा सकता है।
तुला राशि आज का राशिफल : किसी की बुरी नज़र लग सकती है इसलिये सभी को अपने भेद बताने से बचें और झूठा प्रदर्शन ना करें। नयी जॉब के ऑफर मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि आज का राशिफल : आज के दिन शनि थोड़ा भारी है। जॉब करते हैं तो ऑफिस की राजनीति का शिकार हो सकते हैं। व्यापार में भी घाटा संभव है।
धनु राशि आज का राशिफल : किसी अनजान व्यक्ति से पंगा ना लें और ना ही किसी प्रकार के वाद.विवाद में पड़ें। घर में स्थिति सामान्य रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत बनेंगे।
मकर राशि आज का राशिफल : कुछ चटपटा खाने का मन करेगा। शरीर में सुस्ती छाई रहेगी। भाई.बहन के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं।
कुंभ राशि आज का राशिफल : रिश्ते की बात चल रही है तो आज का दिन उसके लिए शुभ है। मन में कोई शंका रहेगी लेकिन कह नहीं पाएंगे। छात्रों को आज के दिन पढ़ाई का दबाव रहेगा।
मीन राशि आज का राशिफल : किसी बात को लेकर टेंशन रहेगी। ऐसे में किसी मित्र के साथ बात को साझा करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। नौकरी में नया अनुभव मिलेगा।

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING