Connect with us

आपदा

उत्तराखंड में शनिवार को एक बार फिर भूकंप से डोली धरती

सीएन, बागेश्वर। उत्तराखंड में शनिवार को एक बार फिर भूकंप आया है। भूकंप का केंंद्र बागेश्वर जिला रहा। इसकी तीव्रता 2.8 रिक्टेयर मापी गई है। इससे लोगों में दहशत फैल गई। शनिवार को उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटके दोपहर करीब सवा बारह बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय की जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई है। हालांकि तीव्रता कम होने से अधिकांश लोगों को इसका पता नहीं चल पाया। लेकिन जिस किसी ने भी भूकंप के झटके महसूस किए, वह दहशत के चलते घरों से बाहर निकल आया।

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING