Connect with us

आपदा

मिजोरम में बन रहा रेलवे पुल गिरा, 17 मजदूरों की मौके पर मौत

हादसे के वक्त 35 से 40 मजदूर मौके पर काम कर रहे थे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सीएन, आइजोल।
मिजोरम में 23 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे एक निर्माणाधीन रेलवे पुल ढहने की खबर आई है। उत्तर-पूर्वी राज्य मिजोरम में एक रेलवे पुल के ध्वस्त हो जाने के कारण 17 मजदूरों की मौत हो गई है। उक्त रेलवे का पुल अभी निर्माणाधीन था। ये पुल कुरूंग नदी पर स्थित है और बैराबी को साईरंग से जोड़ता है। बुधवार (23 अगस्त, 2023) को सुबह करीब 10 बजे ये घटना हुई। इस दौरान वहाँ काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे दब गए। बताया जा रहा है कि 30 और मजदूर मलबे के निचे दब गए, जिन्हें निकाले जाने की प्रक्रिया जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे का जो पिलर गिरा है उसकी ऊंचाई तकरीबन 104 मीटर बताई जा रही है। इस घटना में अभी तक 30-40 लोगों के फंसे होने की आंशका है। रेस्क्यू अभियान में अभी तक 17 मृतकों के शवों को निकाला जा चुका है। पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची ने कहा कि रेलवे अधिकारियों को घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया है। फिलहाल मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम हादसे पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मिजोरम में पुल दुर्घटना से दुखी हूं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है। मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। जबकि घायलों को 50,000 हजार रुपए राहत राशि का ऐलान किया है। मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “इस त्रासदी से बहुत दुखी और प्रभावित हूं।” मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। सीएम ज़ोरमथांगा ने ‘एक्स’ (औपचारिक रूप से ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ‘बचाव कार्यों में मदद के लिए बड़ी संख्या में सामने आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए।’

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING