Connect with us

अल्मोड़ा

महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा 13 अगस्त आयोजित करेगी सावन मेला, कई प्रतियोगिताएं होंगी

सीएन, अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था की एक बैठक सावन मेले को लेकर संस्था के कार्यालय में हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि 13 अगस्त रविवार को सावन मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का आयोजन नंदा देवी में 2 बजे से होगा। जिस में भाग लेने वाली महिलाएं टीमों से होंगी। जिसमें 5 महिलाऐं एक टीम से भाग ले सकती हैं। टीम की पांच महिलाएं उत्तराखंड की संस्कृति से संबंधित परिधान में आएंगी साथ में उन्हें मेहंदी लगाकर लानी है और सेली सजाकर लाना है। साथ ही कुमाऊनी गीत पर नृत्य भी करना होगा वैसे अकेले भी महिला प्रतिभाग कर सकती है। प्रत्येक महिला को इंडिविजुअल नंबर दिए जाएंगे। जिस टीम की अधिक महिलाएं जीतेगी उस टीम को फर्स्ट, सेकंड, थर्ड पारितोषिक दिया जाएगा। यह पारितोषिक नगद दिया जाएगा। टीम की अन्य महिलाओं में से दो महिला व्यंजन प्रतियोगिता में भाग ले सकती हैं। दोनों प्रतियोगिताओं के नंबर जोड़ कर जिस टीम को सबसे अधिक नंबर मिलेंगे वह जीती हुई मानी जाएगी। मेले में महिलाओं के लिये गेम भी रखे जाएंगे। मीटिंग की अध्यक्षता रीता दुर्गापाल द्वारा की गई व संचालन पुष्पा सती द्वारा किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय, उपाध्यक्ष चंद्रा अग्रवाल, गीता शाह, सरला बिष्ट, शांति शाह, ममता चौहान, सुनैना मेहरा, अंजू अग्रवाल, अनीता रावत, अनुराधा अग्रवाल, आशा कर्नाटक, इंदिरा लोहानी, दीपा जोशी, रीता जोशी, आदिति अग्रवाल, पांडे रेखा चौहान आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डीएम रयाल के निर्देश पर नैनीताल जिले के विभिन्न स्टेशनरी की दुकानों का किया औचक निरीक्षण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING