Connect with us

नैनीताल

डीएम रयाल के निर्देश पर नैनीताल जिले के विभिन्न स्टेशनरी की दुकानों का किया औचक निरीक्षण

सीएन, नैनीताल। अधिकारियों ने डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर रामनगर, नैनीताल, कोटाबाग, बेतालघाट, श्री कैचीधाम क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनरी की दुकानों का निरीक्षण कर जांच करते हुए इस संबंध में जानकारी प्राप्त की गई कि स्कूलों द्वारा किसी निश्चित दुकान से पुस्तक खरीदने के लिए बाध्य तो नहीं किया जा रहा है, किसी प्राइवेट प्रकाशक की पुस्तक खरीदने के लिए बाध्य तो नहीं किया जा रहा। इस संबंध में गहनता से जानकारी ली गई। इस दौरान अधिकारियों द्वारा किताबों की दुकानों से यह भी जानकारी ली गई कि एनसीआरटी की पुस्तकें उपलब्ध है कि नहीं तथा ग्राहकों से प्रिंट मूल्य से अधिक धनराशि तो नहीं ली जा रही है। निरीक्षण के दौरान हल्द्वानी के विभिन्न स्टेशनरी की दुकानों के निरीक्षण के दौरान टीम को यह जानकारी प्राप्त हुई कि कक्षा एक तथा उससे आगे की कक्षा में विभिन्न विद्यालयों द्वारा एनसीईआरटी के अतिरिक्त भी अन्य पुस्तक अनिवार्य की गई है साथ ही अन्य पुस्तकों के मूल्य सूची के अवलोकन से स्पष्ट पाया गया कि एनसीईआरटी की मूल्य की तुलना में अन्य पुस्तकों का मूल्य काफी अधिक है इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी को संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु संस्तुति की गई। इसके अतिरिक्त पुस्तक विक्रेताओं द्वारा हल्द्वानी स्थित विभिन्न विद्यालयों  में प्ले नर्सरी, नर्सरी एलकेजी, यूकेजी एवं कक्षा 1 से आगे अन्य कक्षाओं में पढ़ाई जाने हेतु विद्यालयों में प्रचलित एवं अधिकृत की गई पुस्तक एवं नोटबुकों का विवरण तथा मूल्य सूची प्राप्त की गई इससे प्रतीत हुआ कि कई विद्यालयों द्वारा प्ले ग्रुप नर्सरी एलकेजी, यूकेजी का संचालन किया जा रहा है,इस संबंध में उनकी मान्यता के संबंध में शिक्षा विभाग से आख्या हेतु संस्तुति की गई। इसी प्रकार अन्य तहसीलों, नैनीताल,श्री कैंची धाम, रामनगर में भी अधिकारियों की टीम द्वारा विभिन्न पुस्तक विक्रेताओं की दुकानों में जांच की गई। जांच में जो भी खामियां पाई गई उक्त  संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु संस्तुति की गई। प्रशासन की यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 23 नवंबर 2026 का राशिफल: मिथुन राशि के जातकों के लिए एक स्वस्थ दिन आने वाला है
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING