Connect with us

अल्मोड़ा

कसारदेवी में घूमने आए पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

कसारदेवी में घूमने आए पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
सीएन, अल्मोड़ा।
नगर के कसारदेवी में एक पर्यटक की परिस्थितियों में मौत हो गई।बताया जा रहा है कि मृतक पर्यटक दिल्ली से यहां घूमने आया था। जानकारी के अनुसार कसारदेवी क्षेत्र में एक पर्यटक मृत अवस्था पाया गया। जिसके बाद मौके पहुचे पुलिस ने पर्यटक की जांच पड़ताल की तो पर्यटक की पहचान नजफगड़ रोशन मंडी, निवासी सुरेंद्र सिंह (55) पुत्र सरदार सिंह रूप में हुई जो कसारदेवी घूमने पहुंचे। दोपहर को क्षेत्र में मृत पड़े मिले। एसएसआई अंबीराम ने बताया कि मृतक पर्यटक कब यहां पहुचे और कहां ठहरे थे। इस बात का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौत का कारण हार्टअटैक लग रहा है। असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।

Continue Reading
You may also like...

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING