Connect with us

अल्मोड़ा

उत्तराखंड राज्य : भविष्य, संभावनाएं और चुनौतियों को लेकर चिंतनपरक कार्यक्रम में होगा मंथन

सीएन, अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती आगामी दिसंबर माह में प्रस्तावित उत्तराखंड राज्य: भविष्य, संभावनाएं और चुनौतियाँ आदि दृष्टिकोण पर एक चिंतनपरक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर  विश्वविद्यालय आये और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट से इस संबंध में मुलाकात कर विस्तार से चर्चा की। मदन मोहन सती ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में आकर विश्वविद्यालय के शैक्षिक, अकादेमिक और संरचनात्मक विकास को लेकर जानकारी ली और विभिन्न संकायों की समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने विश्वविद्यालय में परफॉर्मिंग आर्ट, जर्नलिज्म, पर्यटन आदि जैसे नवीन पाठ्यक्रमों के भविष्य और उनके संचालन को लेकर चर्चा की। वे विश्वविद्यालय की समस्या से मुख्यमंत्री जिको अवगत कराएंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने उनको विश्वविद्यालय की समस्या, जन संसाधनों की स्थिति और चुनौतियों से अवगत कराया। विश्वविद्यालय मुख्यालय में आगामी माह में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर एक बैठक भी आयोजित हुई। जिसमें कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट,  वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, परीक्षा नियन्त्रक प्रो. पंकज कुमार साह, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. डी के भट्ट, विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली और विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ. ललित जोशी उपस्थित रहे।

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING