Connect with us

अल्मोड़ा

सड़क किनारे खड़ी पिकअप वाहन से दो शव बरामद, शवों की शिनाख्त के प्रयास तेज

सीएन, अल्मोड़ा। भिकियासैंण तहसील मुख्यालय से लगभग पांच किमी दूर जैनल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप वाहन से दो शव बरामद किए गए। पिकअप वाहन उत्तर प्रदेश के नंबर से पंजीकृत बताया जा रहा है। बताया गया कि उक्त पिकअप गाड़ी दिनभर जैनल के पास खड़ी रही, लेकिन शाम के समय स्थानीय लोगों की नजर जब गाड़ी के अंदर पड़ी वस्तुओं पर पड़ी तो उन्होंने उसमें दो शव देखे। जिससे हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भिकियासैंण पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।
पिकअप के अंदर मिले दोनों शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है और न ही यह स्पष्ट हो सका है कि शव यहां कैसे और किस उद्देश्य से लाए गए। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पिकअप वाहन किसके नाम पर पंजीकृत है, वाहन यहां कब और कहां से आया तथा शवों को यहां छोड़ने के पीछे क्या कारण हो सकता है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाए जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं शवों की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। एसएसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING