Connect with us

अल्मोड़ा

बिना अनुमति के जल संस्थान खोद रहा था सड़क, पालिकाध्यक्ष ने दिए कार्रवाई के निर्देश

बिना अनुमति के जल संस्थान खोद रहा था सड़क, पालिकाध्यक्ष ने दिए कार्रवाई के निर्देश
सीएन, अल्मोड़ा।
जल संस्थान एवं जल निगम द्वारा बिना नगरपालिका की अनुमति के खोदी जा रही नगरपालिका की सड़कों पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी सख्त हो गये हैं। आज एडम्स स्कूल के बगल वाले रास्ते पर जल संस्थान द्वारा बिना नगरपालिका की अनुमति के खुदाई का काम किया जा रहा था।जिसकी सूचना पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी स्वयं मौके पर पहुंचे और जल संस्थान द्वारा मनमाने तरीके से फायर की लाईन डालने के लिए खोदी जा रही सड़क का खुदान कार्य रूकवाया तथा नगरपालिका द्वारा सम्बन्धित के हथियार जब्त किये गये। पालिकाध्यक्ष जोशी ने कहा कि जल संस्थान एवं जल निगम द्वारा पूर्व में मनमाने ढंग से सड़कों को खोदकर बर्बाद करने का कार्य किया जा रहा है जिसे अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री जोशी ने कहा कि पूर्व में उनके द्वारा जिलाधिकारी,आयुक्त एवं सचिव पेयजल को पत्र लिखकर भी इस आशय से सूचित किया गया था कि यदि भविष्य में जल संस्थान/जल निगम के द्वारा बिना पालिका की अनुमति के सड़कों का खुदान कार्य किया गया तो पालिका इस पर एफ आई आर दर्ज करेगी तथा कड़ी कार्यवाही करने को बाध्य होगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को संबंधित के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर कार्यवाही करने के निर्देश दे दिए गए है। श्री जोशी ने कहा कि चाहे सरकारी विभाग हो या कोई व्यक्ति विशेष नियम सबके लिए बराबर है। यदि पालिका की सम्पत्ति को किसी के द्वारा भी कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गयी तो सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING