Connect with us

दुर्घटना

बागेश्वर जनपद में गुलदार ने 70 वर्षीय महिला को निवाला बनाया, दहशत

सीएन, बागेश्वर। उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं पौड़ी गढ़वाल में 5 वर्षीय मासूम को गुलदार द्वारा मौत के घाट उतारे जाने की घटना को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि बागेश्वर जनपद से दूसरी दुखद खबर सामने आ रही है। यहां बीती रात एक महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। आज सुबह महिला का क्षत-विक्षत शव खेत से बरामद हुआ है।
इस घटना से क्षेत्र में दहशत होने के साथ ही ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं। प्राप्त समाचार के मुताबिक बागेश्वर जिले के अशू बोहाला गांव निवासी 70 वर्षीय महिला को गुलदार घर से घसीटते हुए ले गया। महिला का क्षत विक्षत शव पास के खेत से बरामद हुआ है। महिला का नाम गांगुली देवी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है वह घर पर अकेली रहती थी। वह अपने घर पर सोने की तैयारी कर रही थी कि इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने हमला कर महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया। जिस कारण महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। महिला का शव पास के क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING