Connect with us

दुर्घटना

सुंदरढूंगा ग्लेशियर गए गाइड का शव नौ महीने बाद मिला

सीएन, बागेश्वर। अक्टूबर 2021 को सुंदरढूंगा ग्लेशियर गए गाइड का शव नौ महीने बाद मिला है। मृतक के भाई ने शव मिलने का दावा किया है। इसकी सूचना उसने पुलिस और प्रशासन को दी है। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई है। मार्ग खराब होने से उन्हें वहां पहुंचने में समय लग रहा है। प्रशासन की टीम के पहुंचने पर ही पुष्टि होगी। मालूम हो कि गत वर्ष अक्टूबर में बंगाली पर्यटकों का एक दल सुंदरढूंगा ग्लेश्यिर की साहसिक यात्रा पर गया था। उनके साथ जैंतोली गांव निवासी खिलाफ सिंह दानू बतौर गाइड गए थे। बाद में मौसम खराब होने पर पांच बंगाली पर्यटकों की बर्फ में दबने से मौत हो गई थी। उनके शवों को भी प्रशासन ने खोज लिया था, लेकिन तब गाइड दानू लापता हो गए थे। नौ महीने बाद सुंदरढूंगा में उनके शव मिला है। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि मृतक के भाई आंनद सिंह और कुछ ग्रामीण एक सप्ताह पहले सुंदरढूंगा शव खोजने के लिए गए थे। उन्हें वहां की भौगोलिक जानकारी भी है। गर्मी में बर्फ पिघलने के कारण उन्हें दो दिन पहले शव मिल गया है। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस और प्रशासन को दे दी है। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। जब टीम पुष्टि करेगी उसके बाद ही शव उठाया जाएगा। वही गांव के चंदन दानू ने बताया कि प्रशासन की पुष्टि के बाद शव कठेलिया तक लाया जाएगा। वहीं उसका पोस्टमार्टम होगा। कपकोट के एसडीएम पारितोष वर्मा से इस संबंध में वार्ता हो गई है। वही पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों ने वॉकी-टॉकी के माध्यम से गाइड के शव मिलने की सूचना दी है। सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ही पुष्टि हो पाएगी।

Continue Reading
You may also like...

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING