Connect with us

दुर्घटना

भकुनाधार में कार गहरी खाई में जा गिरी, दो लोगों की दर्दनाक मौत

सीएन, बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है यहां गरुड़ तहसील अंतर्गत राजस्व क्षेत्र पिंगलो भकुनाधार में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर राजस्व पुलिस प्रशासन की टीम मौके को रवाना हुई। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। प्राप्त समाचार के मुताबिक गरोठ तहसील अंतर्गत राजस्व पुलिस क्षेत्र पिंगलो में एक अल्टो कार संख्या यूके 011 टीए-2202 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान बलवीर सिंह (32) पुत्र हरिमोहन सिंह निवासी ग्राम छतियानी तोक , मंगलनाथ (42) पुत्र रामनाथ निवासी भकुनाधार पिंगलो के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम राजकुमार पांडे के निर्देशन में तहसीलदार तितिक्षा जोशी और राजस्व की टीम मौके को रवाना हुई। समाचार लिखे जाने तक टीम मौके पर पहुंच चुकी थी तथा शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इधर घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया है तथा समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Continue Reading
You may also like...

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING