Connect with us

जनपद

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूखाताल क्षेत्र में पौधरोपण किया

सीएन, नैनीताल। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर के सूखाताल क्षेत्र में पौधरोपण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देवदार, बाज, खरसॉ वह सुरई के एक दर्जन से अधिक पौधे रोपित किए। इस मौके पर विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि सभी को अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तभी प्रकृति हरी-भरी दिखेगी। उन्होंने कहा कि इस बार भी प्रदेश में लाखों पौंधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया है। पौधारोपण कार्यक्रम में गदरपुर के विधायक व पूर्व मंत्री अरविंद पाण्डे, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनन्द बिष्ट, विवेक साह, विश्वकेतु वैद्य, विमला अधिकारी, विजय लक्ष्मी थापा, भूपेंद्र बिष्ट, आशु उपाध्याय, रोहित भाटिया, आयुष भंडारी, राजू बिष्ट, विवेक वर्मा, बूथ अध्यक्ष हेमलता पांडेय, हरीश तिवारी, मीनू बुदलाकोटी, मन्नू,रचित तिवारी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in जनपद

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING