Connect with us

चम्पावत

मशहूर फुटबॉलर व उत्तराखंड पुलिस के एएसआई खीम सिंह रावत का निधन

मशहूर फुटबॉलर व उत्तराखंड पुलिस के एएसआई खीम सिंह रावत का निधन
सीएन, लोहाघाट।
लोहाघाट के मशहूर फुटबॉलर व उत्तराखंड पुलिस के एडिशनल एसआई खीम सिंह रावत का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने अंतिम सांस अपने मीना बाजार स्थित घर पर सोमवार रात 10 बजे ली। वे 54 वर्ष के थे। खीम सिंह रावत के निधन से पूरे लोहाघाट क्षेत्र व चम्पावत पुलिस में शोक की लहर छा गई है। वर्तमान में वे लोहाघाट थाने में तैनात थे। जानकारी के मुताबिक रावत लगभग पिछले एक वर्ष से बीमार चल रहे थे। रावत अपने पीछे अपनी पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गए हैं। मंगलवार को रावत का अंतिम संस्कार रामेश्वर घाट में किया गया। जहां उनके पुत्र वीरेंद्र रावत व बड़े भाई कल्याण रावत के द्वारा उन्हें मुखाग्नि दी। अपने व्यवहार के चलते खीम रावत लोहाघाट क्षेत्र व पुलिस परिवार में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन पर पूरे क्षेत्र के लोगों ने शोक जताया है। मालूम हो खीम रावत अपने जमाने में फुटबॉल के मशहूर खिलाड़ी थे। उनके द्वारा उत्तराखंड पुलिस टीम का कई बार प्रतिनिधित्व किया गया। उनके निधन पर एसपी चम्पावत अजय गणपति, सीओ वंदना वर्मा, लोहाघाट थानाध्यक्ष अशोक कुमार, राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, विधायक प्रतिनिधि चांद बोहरा, कैलाश रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव दत्त राय, हरी ओली, नवीन कुमार, हेड कांस्टेबल ललित रावल, कांस्टेबल दया सहित कई लोगों ने दुख जताया है।

More in चम्पावत

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING