Connect with us

चम्पावत

आयुक्त ने चंपावत के चाय बागान व आसपास के इलाकों का पैदल निरीक्षण किया

आयुक्त ने चंपावत के चाय बागान व आसपास के इलाकों का पैदल निरीक्षण किया
सीएन, चंपावत।
अपने दो दिवसीय दौरे पर चंपावत पहुंचे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने चंपावत के चाय बागान और आसपास के इलाकों का पैदल निरीक्षण किया उन्होंने चाय बागवानों को अधिक विकसित करने और टी.पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई निर्देश दिए आयुक्त दीपक रावत ने शिलिंगटाक, फूंगर, झालीमाली गांव के चाय बागानों का दोहरा किया उन्होंने चाय की प्रोसेसिंग गुणवत्ता और आकर्षक पैकिंग पर जोर दिया ताकि पर्यटक इन चाय बागानों की ओर आकर्षित हो सकें आयुक्त ने चाय बोर्ड प्रबंधन और जिला पड़े पर्यटन अधिकारी से चाय बागानों की स्थिति और विकास की जानकारी उन्हें निर्देश दिए की चाय बागानों में पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधा का विकास किया जाए जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिले आसानी लोगों को रोजगार के अवसर मिल सके। कुमाऊं कमिश्नर ने कहा कि टी गार्डन में तीन कॉटेज और एक कैफे पूर्व से ही संचालित है। काफी पर्यटकों द्वारा यहां रुकने हेतु रुचि जताई है। इसलिए एक प्रोजेक्ट जनपद से बन रहा है जिसकी स्वीकृति शीघ्र ही मिल जाएगी। जिसके तहत अतिरिक्त कॉटेज बनाए जाएंगे। चाय बागान में व्यू प्वाइंट यहां पहले से ही निर्मित है। इसके अलावा कुछ हिस्सों में चाय बागान को और अधिक विस्तारित किया जाएगा और बच्चों की गतिविधियों हेतु इसमें इको पार्क बनाया जाएगा। कुमाऊं कमिश्नर ने कहा कि जिले के स्थानीय आकर्षण वाले स्थानों को कोली ढेक झील, पूर्णागिरि, राजबुंगा किला को पर्यटन के क्षेत्र में और अधिक विकसित किया जाएगा। इन सभी पर्यटन स्थलों को जोड़ते हुए एक शानदार परियोजना तैयार की जाएगी। जिसमें टी. गार्डन पहले स्वीकृत हो जाएगा। बाहर से आने वाले पर्यटक इसका आनंद ले सकेंगे इसके अतिरिक्त यहां रोजगार की भी असीम संभावनाएं बढ़ेंगे और लोगों को आर्थिक की प्राप्त होगी। चाय विकास बोर्ड प्रबंधन राकेश कुमार ने आयुक्त को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चंपावत में चाय बागानों में विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। चाय का क्षेत्रफल को बढ़ाए जाने को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चाय के बागान विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही कमिश्नर रावत ने सीलिंगटॉक में घर-घर जाकर हर घर नल हर घर जल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। कुछ घरों में पानी नहीं आ रहा था जिस पर उन्होंने निर्देश दिए कि उक्त योजना के तहत एक महीने के भीतर नलों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  10 सितंबर को मनाई जा रही भारतरत्न पंत की जयंती : ग्रेनरी ऑफ इंडिया के रूप में प्रसिद्ध हुआ पंडित गोबिंद बल्लभ पंत का बसाया उत्तराखंड का तराई....
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in चम्पावत

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING