Connect with us

चम्पावत

भाजपा उप चुनाव से पहले ही चम्पावत में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने में जुटी, कई टूटे

चम्पावत। चम्पावत में होने वाले उप चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रचंड जीत दिलाने के लिए भाजपा का कांग्रेस में तोड़फोड़ का अभियान लगातार जारी है। भाजपा उप चुनाव से पहले ही चम्पावत में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने में जुटी है। आज कांग्रेस के नगर अध्यक्ष व नगरपालिका परिषद चम्पावत के चेयरमैन विजय शर्मा समेत तमाम कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत के नेतृत्व में ब्लाक प्रमुख रेखा देवी, ​कांग्रेस के जिला महामंत्री जसवंत बसेड़ा, पूर्व नायब तहसीलदार हरीश जोशी, ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष सुंदर नेगी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जगदीश ​अधिकारी समेत दर्जनों क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस जिला महामंत्री विकास साह, दिनेश खर्कवाल, सेवादल के जिलाध्यक्ष हरीश चौधरी, ब्लाक प्रमुख रेखा देवी, सभासद रोहित बिष्ट, पूर्व प्रधान व नगरपालिका के चुनाव में चेयरमैन पद के प्रत्याशी रहे प्रकाश पांडेय, जसवंत बसेड़ा, भेषज संघ के अध्यक्ष अशोक चौधरी, मयूख चौधरी, सतीश जुकरिया, सतीश खर्कवाल, नारायण सिंह कार्की, मोनिका बोहरा, मोहन चंद राजपूत, निर्मला भट्ट, जानकी देवी, गुड़िया देवी, रंजना बोहरा, दीपा देवी, दीपा शर्मा, राकेश पांडेय, रमेश चंद्र भट्ट, हेम चंद्र भट्ट, तारा देवी, निर्मला देवी, सविता देवी, अशोक पाल, सुंदर आर्य, आशा चंद, प्रेम सिंह ज्याला, गीता सेठी, रूमा देवी, ललिता कोहली सहित दर्जनों लोग शामिल रहे। प्रभारी मंत्री चंदन राम दास व पूर्व विधायक सीएम प्रतिनिधि कैलाश गहतोड़ी ने सभी को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। बीजेपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हयात सिंह माहरा, गोविंद सामंत, श्याम पांडेय, मोहन सिंह अधिकारी, नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, मुकेश महाराना, मुकेश कलखुड़िया, बहादुर फर्त्याल, सूरज प्रहरी आदि मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in चम्पावत

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING