Connect with us

चम्पावत

अतिक्रमण के नाम परउत्तराखंड में लोगों को उजाड़ रही भाजपा : प्रदीप टम्टा

अतिक्रमण के नाम परउत्तराखंड में लोगों को उजाड़ रही भाजपा : प्रदीप टम्टा
सीएन, चम्पावत।
पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि बागेश्वर के उप चुनाव में कांग्रेस दमदार तरीके से भाजपा के खिलाफ मैदान में उतरेगी। गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर जनतंत्र पर परोक्ष रूप से हमला कर रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को लेकर भाजपा सरकार की असंवेदनशील की कलई जंतर मंतर पर महिला पहलवानों के साथ पुलिस के बर्बर रवैये ने खोल दी। टम्टा ने कहा कि दुनिया में देश का गौरव बढ़ाने वाली खिलाड़ियों के साथ मोदी सरकार का रवैया महिलाओं और खिलाड़ियों का मनोबल गिराने वाला है। पूर्व सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री की विधानसभा होने के बावजूद चम्पावत में स्वास्थ्य, शिक्षा, संचार सहित आधारभूत सुविधाएं गायब हैं। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, एआईसीसी की पूर्व सदस्य निर्मला गहतोड़ी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. महेश ढेक, जिला उपाध्यक्ष मोहन अधिकारी, नगर अध्यक्ष नीरज वर्मा, उपाध्यक्ष विवेकानंद जोशी, जगदीश जोशी आदि मौजूद थे। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा की मौजूदगी में तीन पूर्व सैनिकों सहित चार लोगों ने पार्टी कार्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर पूर्व सैनिक हयात सिंह सामंत, देव सिंह खाती और श्याम सिंह बिष्ट के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता मोहन चंद्र पांडेय ने पार्टी की सदस्यता ली। बनबसा में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि भाजपा के शासन में निर्धन और कमजोर तबका परेशान है। महंगाई से उनकी कमर ही टूटी है। अतिक्रमण के नाम पर भाजपा उन्हें बेघर करने में लगी है। उन्होंने कहा कि सरकार निष्पक्ष है तो सत्तासीनों और धनवानों के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाए। उन्होंने सरकार से बनबसा में नोेटिस देने से पूर्व लोगों के विस्थापन की व्यवस्था की मांग की है। इस मौके पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र सामंत के नेतृत्व में पूर्व सांसद प्रतिनिधि फिरोज खान और कई कार्यकर्ता थे।

More in चम्पावत

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING