Connect with us

चम्पावत

मुख्यमंत्री धामी आज एक दिवसीय भ्रमण पर जनपद चम्पावत पहुंचेंगे

मुख्यमंत्री धामी आज एक दिवसीय भ्रमण पर जनपद चम्पावत पहुंचेंगे
सीएन, चम्पावत।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय भ्रमण पर जनपद चम्पावत आ रहे हैं। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि मुख्यमंत्री 4 मार्च को अपराह्न 4 बजे कार द्वारा रामलीला मंच डेविड पेंटर हाईस्कूल गुदमी बनबसा पहुंचेंगे और 5 बजे तक होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उसके उपरांत कार द्वारा प्रस्थान कर 5.15 बजे गांधी मैदान, टनकपुर पहुंचेंगे और 6.15 बजे तक होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री 6.15 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 6.30 बजे सिंचाई विभाग विश्राम गृह, कैनाल बनबसा पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

More in चम्पावत

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING