Connect with us

चम्पावत

गीता धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मार्च निकाल की वोट देने की अपील

गीता धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मार्च निकाल की वोट देने की अपील
सीएन, चंपावत।
चंपावत विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहती। यही कारण है कि जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी गीता धामी क्षेत्रीय भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के साथ सड़क मार्च निकालकर पुष्कर सिंह धामी के लिए वोट देने की अपील कर रही हैं तो वही चंपावत के तराई क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य व अन्य कई विधायकों ने मोर्चा संभाल रखा है। जहां रेखा आर्य का कहना है कि यह चुनाव मात्र विधानसभा का चुनाव नहीं है बल्कि यह मुख्यमंत्री का चुनाव है। क्षेत्र की जनता ने मन बना लिया है कि मुख्यमंत्री को जिता कर लाना है और अपने क्षेत्र का विकास कराना है। तो वही लोहाघाट के भाजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल का कहना है कि चंपावत जिले की जनता मुख्यमंत्री धामी को जिताने का मन बना चुकी है। आने वाले समय में मुख्यमंत्री चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in चम्पावत

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING