Connect with us

चम्पावत

सांसद अजय टम्टा पहुंचे लोहाघाट, टिफिन सह भोज व रैली में हुए शामिल

सीएन, लोहाघाट। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विधानसभा लोहाघाट में बाइक रैली और नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टिफिन सह भोज कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में लोक सभा सांसद अजय टम्टा उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, और प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सतीश चन्द्र पाण्डेय, सुभाष बगोली, मोहित पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, सहित भाजपा मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा विनोद बगौली तथा गंगा पाटनी, निर्मला अधिकारी, सूरज कुमार, हयात सिंह मेहरा, गिरीश कुँवर और युवा मोर्चा के सभी सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान सांसद अजय टम्टा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल बेमिसाल का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दौरान देश में ऐसे तमाम कार्य हुए हैं जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते थे। आज देश दुनिया की महाशक्ति बनने की दहलीज में खड़ा होता जा रहा है। रक्षा के क्षेत्र में देश आत्मनिर्भर होता जा रहा है। बाद में श्री टम्टा थाडाडूंगा मोहल्ले में वरिष्ठ नागरिकों व शिक्षामित्रों से मिले तथा उनसे संवाद स्थापित किया कि किस प्रकार नरेंद्र मोदी को 2024 के लोकसभा चुनाव में भारी मतों से विजय बनाया जा सकता है। भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर कि सांसद अजय टम्टा से मुलाकात कर उनके समक्ष विभिन्न विषयों को रखा।

More in चम्पावत

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING