Connect with us

चम्पावत

पीएम के उत्तराखंड आगमन को लेकर मंत्री गणेश ने तैयारियों का लिया जायजा

पीएम के उत्तराखंड आगमन को लेकर मंत्री गणेश ने तैयारियों का लिया जायजा
सीएन, चम्पावत।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चंपावत जिले के सम्भावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत व पूर्व तैयारियों को लेकर बुधवार को प्रदेश के कृषि एवं कृषि कल्याणएसैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी जनपद चम्पावत पहुँचे, जहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां का जायजा लिया, उन्होंने लोहाघाट स्थित छमनिया हेलीपैड स्थल पर कराए जा रहे आवश्यक कार्यों व तैयारियां के बारे में जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय से जानकारी ली व आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान लोहाघाट स्थित अद्वैत मायावती आश्रम का भी स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों व आश्रम के प्रबंधकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जाए व तैयारी में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। इस दौरान उन्होंने मायावती आश्रम के प्रबंधक व अन्य संचालकों से विभिन्न जानकारी ली। अद्वैत आश्रम, मायावती का निरीक्षण कर मंत्री जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से सम्बंधित सभी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा की यह स्थान बहुत ही रमणीक है यहां पर स्वामी विवेकानंद ने वासकर ध्यान भी लगाया था। यह स्थान विश्व विख्यात है। उन्होंने कहा कि यह आश्रम स्वामी विवेकानंद की यादों और विचारों का केंद्र बिंदु है। स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन को समझने और उनके बताये हुए मार्ग के बारे में जानने की तमन्ना रखने वालों के लिए अद्वैत आश्रम मायावती एक अदभुत स्थान है।
भ्रमण के दौरान सांसद अजय टम्टा, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, पूर्व विधायक बलवंत भौर्याल, जिला अध्यक्ष भाजपा निर्मल महरा, क्षेत्र प्रमुख बाराकोट विनीता फर्त्याल, पाटी सुमनलता, पूर्व अध्यक्ष सहकारी बैंक हयाद सिंह महरा, सचिन जोशी, सीडीओ आरएस रावत, मायावती आश्रम के प्रबंधक सुद्धिदानंद विभिन्न स्थानीय जनप्रतिनिधि विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

More in चम्पावत

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING