Connect with us

चम्पावत

उत्तराखंड : मैक्स वाहन नाले में बहा, महिला की मौत, चार घायल

उत्तराखंड : मैक्स वाहन नाले में बहा, महिला की मौत, चार घायल
सीएन, टनकपुर।
उत्तराखंड में भारी बरसात के बीच दुखद खबर सामने आ रही है शुक्रवार को टनकपुर किरोड़ा नाले में मैक्स वाहन तेज बहाव में बहने से एक महिला की दुखद मौत हो गई जबकि कई लोग हताहत वह है जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य प्रारंभ किया हुआ है रैस्क्यू जारी हैं लोगों को निकाला जा रहा है उपजिलाधिकारी पूर्णागिरि मौके पर मौजूद हैं। एसडीआरएफ, पुलिस द्वारा रेस्क्यू कार्य जारी है। आ रही खबरों के अनुसार घटना अभी कुछ समय पहले की बताई जा रही है उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में 4 घायलों को लाया गया है। जिनका इलाज चल रहा है। जिनमें से एक महिला की मृत्यु हो गई है। बताया जाता है कि यह सभी लोग मैक्स पर
सवार होकर जा रहे थे तभी किरोड़ा नाले में तेज बहाव में वह लोग बह गए, यह सभी लोग उधम सिंह नगर जनपद के बताए जाते हैं उप जिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू जारी है। एक व्यक्ति को पुनः रेस्क्यू कर निकाला जा रहा है। आज प्रात.09.30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा आपातकालीन परिचालन केंद्र, चम्पावत को बताया गया कि किरोड़ा नाले में 01 मैक्स वाहन बह गया है जिसमें लगभग 09 व्यक्ति सवार थे। जिनमें से 05 व्यक्तियों का निकाला गया है। जिन्हें 108 के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया था। जिसमें से 01 महिला की मृत्यु हो गयी है तथा 03 महिला 01 पुरुष का इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  5 मार्च 2026 का राशिफल: वृषभ राशि के जातकों की भागदौड़ अधिक रहेगी, थकान महसूस होगी, नौकरी में फायदा होगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in चम्पावत

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING