Connect with us

देहरादून

120 साल बाद रीवा की राजकुमारी के घर किलकारी गूंजी

सीएन, देहरादून। रीवा की राजकुमारी के घर किलकारी गूंजी है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। महाराज की छोटी बहू मोहिना सिंह रीवा रियासत के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। 120 साल बाद रीवा रियासत की किसी बेटी को संतान प्राप्ति हुई है।मोहिना सिंह ने मुंबई के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। पुत्र रत्न की प्राप्ति होने पर सतपाल महाराज के घर में खुशी का माहौल है। मोहिना रीवा की राजकुमारी होने के साथ ही एक अभिनेत्री और बेहरतीन डांसर भी हैं। वह टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिनय भी कर चुकी हैं।

इससे पूर्व रीवा रियासत के महाराजा गुलाब सिंह की बहन की शादी बीकानेर के महाराजा शादूल सिंह से हुई जो कि रीवा राजघराने की पहली लड़की थीं। उन्होंने दो पुत्रों को जन्म दिया, जिनमें बीकानेर के महाराजा पदम श्री एवं ओलंपिक शूटर डॉ करण सिंह और महाराज अमर सिंह थे।अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान मोहिना ने कई वीडियो और तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। वह एक बेहतरीन कोरियोग्राफर भी है। प्रेग्नेंसी के दौरान भी उन्होंने अपने कई डांस वीडियो इंस्ट्राग्राम पर शेयर किए। शादी से पहले वह मुंबई में रह रही थी। डीआईडी जैसे फेमस शो का भी वह हिस्सा रह चुकी है। शादी के बाद वह देहरादून में बस गई।

Continue Reading
You may also like...

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING